(13/05/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
बुधवार 13-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 13 मई, तिथि १०, वार बुध, नक्षत्र पू.भा., योग ऐंद्र वैधृ, चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश

मेष: बचत और नए निवेश पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है। इस समय संतान से जुड़े मामलों जैसे लग्न, शिक्षा और करियर को लेकर राहत महसूस करेंगे। संतान प्राप्ति के इच्छुक जातक इस समय प्रयास कर सकते हैं, उनको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

 

वृष: इस सप्ताह आपका हर कार्य अवरोध के साथ आगे बढ़ेगा। व्यवसाय में निरंतर उतार चढ़ाव आएंगे और नौकरीपेशा जातकों को भी कड़ी मेहनत के बाद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी, जिसके कारण आत्मसंतोष नहीं होगा।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 

मिथुन: गुप्त शत्रु और प्रतिद्वंद्वी आपके कार्यों में अवरोध पैदा करेंगे, किंतु उनकी योजनाएं सफल नहीं होंगी। प्रेम संबंधों के मोर्चे पर इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर विशेष अंकुश रखें अन्यथा जाने अनजाने में आपकी वाणी के कारण किसी को भावनात्मक आघात पहुंच सकता है।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

 

कर्क:  दैनिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ सकती है। धन विनियोजन के लिए समय आज शुभ है। है। इस समय संबंध बिगडऩे की संभावनाएं प्रबल हैं। किसी भी तरह के संप्रेषण के दौरान आपको संयम रखने की जरूरत रहेगी।

शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 

सिंह: है। बौद्धिक कार्यों से जुड़े जातकों को फिलहाल उम्मीद से कम सफलता मिलेगी। छात्र बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए सेमिनार या किसी वर्कशॉप में भाग ले सकते हैं। आपके पहले किए गए कार्यों की भरपूर प्रशंसा होने की संभावना है।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 9

 

कन्या: व्यापार में वृद्धि होने के आसार हैं। यदि विवाह योग्य हैं और प्रेम संबंध में हैं, तो विवाह के लिए अत्यंत ही उपयुक्त समय है। नेत्र संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। संतान से सुख या संतान के द्वारा अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

 

तुला: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धन-लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुझान और धार्मिक कार्यो में खर्च हो सकता है।  कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: इस समय आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इसके बाद बुध और शुक्र का परिवर्तन योग व्यवसायिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दे रहा है। अगर व्यवसाय विस्तार के लिए आपके दिमाग में कुछ योजना चल रही है तो आपको निश्चिंत होकर इस मामले में आगे बढऩा चाहिए।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 2

 

धनु: सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता में वृद्धि होगी और आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं और नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति की संभावना है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 3

 

मकर: है। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से राहत पाने के लिए अपने जीवनसाथी या परिवार के साथ किसी सुंदर स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दोस्त और भागीदार व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छा सहयोग करेंगे।

शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 5

 

कुंभ: भौतिक सुख सुविधा के साधन खरीद सकते हैं। घर में आप रिनोवेशन के कार्य आरंभ कर सकते हैं और घर की शोभा बढ़ाने के लिए महंगा सजावट का सामान ला सकते हैं। नए फर्नीचर की खरीददारी पर भी विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 6

 

मीन: आप वैभव और सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे भी धन खर्च करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ होने की विशेष संभावनाएं हैं। इस समय नौकरी बदलने के लिए उत्तम अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

 

 

गुम वस्तु को खोजता है सुदर्शन चक्र

 

जीवन में भूलना, गुमना, चले जाना, बलात ले लेना अथवा लेने के बाद कोई भी वस्तु वापस नहीं मिलना ऐसी घटनाएं स्वाभाविक रूप से घटित होती रहती है। ऐसी स्थिति में कार्तविर्यार्जुन राजा जो हैहय वंश के थे तथा भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र के अवतार माने जाते हैं, इनकी साधना करने से इस प्रकार की समस्या से तुरंत मुक्ति मिल जाती है।

सुदर्शन चक्र के बारे में शास्त्रों में वर्णित है कि वह किसी भी दिशा अथवा किसी भी लोक में जाकर वांछित सामग्री खोज लाने में सक्षम है। उनकी साधना के लिए दीपक लगाकर पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें। अपनी गुम वस्तु की कामना को उच्चारण कर भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्रधारी रूप का ध्यान करें। चक्र को रक्त वर्ण में ध्याएं एवं इस मंत्र का विश्वासपूर्वक जप करें।

मंत्र- ऊँ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.