(14/05/2015) 
अब चालान कटेंगे वीडियो कैमरे के सामने
--कॉस्टेबल द्वारा महिला को र्इंट मारने वाली घटना के बाद लिया फैसला, --पहले रोज कट रहे थे 13 हजार चालान,मंगलवार को महज छह हजार चालान काटे गए

नई दिल्ली। कांस्टेबल के द्वारा महिला को र्इंट मारने की घटना के  बाद अब राजधानी की सड़कों पर चालान काटते समय विडियोग्राफी की जाएगी। यह फैसला दिल्ली पुलिस की ओर से सोमवार को हुई घटना के बाद लिया गया। दरअसल सोमवार को हुई इस घटना के बाद मंगलवार को दिल्ली भर में महज केवल छह हजार ही चालान काटे गए, जबकि रोजाना दिल्ली में करीब तेरह हजार के करीब गाडियों के चालान काटे जाते है। दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो मंगलवार के दिन चालान काटने में आई कमी चलते यह फैसला लिया गया है। दिल्ली पुलिस द्वारा लिये गए फैसले के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर चालान काटते समय अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस वीडियो ग्राफी भी करेगा बताया जा रहा है कि टैफिक पुलिस के जवान इन कैमरों को पहनेगे और चालान काटते समय दो से अधिक टेफिक पुलिस कर्मी होगे। यह फैसला दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी के द्वारा लिया गया है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक ऐसा करने से दिल्ली पुलिस के काम करने में पारदर्शिता आएगी और लोगों को भी पता चल सकेगा जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। चालान काटते समय दिल्ली की सड़को पर विडियोंग्राफी का फैसला दिल्ली पुलिस की ओर से बुधवार को लिया गया, बताया जा रहा है कि कांस्टेबल के द्वारा ईंट मारने वाली घटना में दिल्ली पुलिस की किरकिरी हुई थी जिसके बाद ऐसी स्थिति से बचने के लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से चालान काटते समय पारदर्शिता रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Copyright @ 2019.