(15/05/2015) 
जानिए ग्रह कलेेश दूर करने के उपाय और कैसा रहेगा आपका आज का दिन
शुक्रवार 15-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 15 मई, तिथि १२, वार शुक्र, नक्षत्र रेव, योग प्रीति, चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश

मेष: कारोबार में लाभ होगा। भाई बहनों से मधुर संबंध बनेंगे। राज्य या पिता से जबरदस्त लाभ, होगा। सरकारी क्षेत्रों में दबदबा बना रहेगा। भाग्य प्रबल, शत्रुओं पर प्रभाव एवं यात्रा ही फलदायी होगी।

शुभ रंग: गहरा नीला शुभ अंक: 4

 

वृष: यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं। किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

 

मिथुन: धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7

 

कर्क: स्वास्थ्य और शत्रुओं से सतर्क रहें। इसके अलावा यह माह अत्यंत अच्छा है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, शिक्षा, प्रतियोगिता के मामलों में सफलता मिलेगी। कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी संपन्न हो सकता है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5

 

सिंह: इस सप्ताह, आपको लगेगा कि हर तरफ से मुसीबतें आपको घेर रही हैं। इस समय इष्टदेव का स्मरण आपको मानसिक शांति और राहत प्रदान करेगा। कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं में सुधार होगा।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

 

कन्या: कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। जहां तक संभव हो, आप व्यावसायिक भूमि-भवन के विषयों में धन विनियोजन करने से बचें।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 8

 

तुला: परिवार में आय के साधन बढ़ेेंगें। घर में सुख शांति बनी रहेगी। नए व्यवसाय के लिए समय शुभ है। इस माह लंबी यात्रा का योग है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

 

वृश्चिक: व्यर्थ विषयों पर धन खर्च करने से बचें। धोखे की स्थिति से बचने के लिए आपको सतर्क रहना होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। दूर-दराज से शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में विशेष खर्चा हो सकता है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 2

 

धनु: मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। भाई-बन्धुओं से सहयोग मिलेगा। व्यापार में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। मनोबल प्रबल रहेगा। नई योजनाओं की स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ समाचार के संकेत हैं।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 9

 

मकर: राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। ज़मीन खरीदने के आसार हैं। व्यवसाय में विशेष खर्चा होगा। निजी योजनाओं में लाभ होगा।

शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 3

 

कुंभ: मनोरंजन में समय बीतेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। कहीं से रूका हुआ धन मिलेगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी पक्ष परीक्षा में अनुकूल महसूस करेंगें।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 4

 

मीन: निजीजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। नई योजनाओं के लिए स्थिति अच्छी होगी।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

 

गृहकलह से बचने के चार उपाय

 1. घर के पूजा स्थान पर घी का दीपक जलाएं। कपूर और अष्टगंध की सुगंध प्रतिदिन घर में फैलाएं।

 2. गुरुवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं, इससे वातावरण सुगंधित होगा।

3. रात्रि में सोने से पहले घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इसे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी। शरीर को हमेशा साफ-सुथरा बनाए रखें।

 4. हफ्ते में एक बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गूगल की धूनी देने से गृहकलह शांत होता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.