(15/05/2015) 
DBG थाने की पुलिस ने सिखाए आत्मरक्षा के गुण
दिल्ली । नई दिल्ली के करोल बाग स्थित नव हिन्द गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में देश बंधू गुप्ता थाने की पुलिस ने सांसद मीनाक्षी लेखी की सहायता से लड़कियों को सुरक्षित रहने के लिए आत्म रक्षा के गुण सिखाये,दिल्ली पुलिस के SHO विनोद नारंग की और से नव हिन्द स्कूल में पिछले 15 दिन में लगभग 275 छात्राओं को सुरक्षित रहने और महिलाओ पर हो रहे अत्याचार से बचने के लिए जुडो कराटे की ट्रेंनिग दी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्त्ता दामिनी चंदेला भी उपस्थित रही ,उन्होंने बताया की वो आगे भी और स्कूलों में जाकर पुलिस के सहयोग से लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए ऐसी चीजें सिखाती रहेंगी।
इस अवसर पर देशबन्धु थाने के एसीपी ओम प्रकाश ने छात्राओँ को सम्बोधित करते हुए कहा की लड़कियां अगर हार न माने तो वो किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है ।
Copyright @ 2019.