(15/05/2015) 
फिर बढे पेट्रोल- डीजल के दाम
अच्छे दिनों का तोहफा मई माह में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया वैट टेक्स तत्काल कम करे राज्य सरकार

रायपुर। केन्द्र सरकार ने मई माह में पेट्रोल और डीजल के दाम मई माह में ही तीन बार बढ़ाकर देश की जनता को अच्छे दिनो का तोहफा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने 11 माह में सात बार पेट्रोल के दाम बढ़ाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा है कि लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसी भी आवश्यक वस्तुओं के दाम नहीं बढ़ाये जाने का देश की जनता से वादा किया था। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाये जाने पर आलोचना करने वाली भारतीय जनता पार्टी विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में यदि चाहे तो राज्य सरकार वैट टेक्स कम करके राहत दे सकती है। आज फिर पेट्रोल के दाम 3 रू 13 पैसे और डीजल के दाम 2 रू. 71 पैसे बढ़ा दिये गये। केन्द्र सरकार अपने व्यापारिक मित्रों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिये देश की जनता के साथ अहित कर रही है। कांग्रेस मांग करती है कि छत्तीसगढ़ में डीजल और पेट्रोल के दाम कम हो इसके लिये राज्य सरकार को तत्काल वैट टेक्स कम करना चाहिये। बढ़ी हुई कीमते आधी रात से लागू होंगी।
Copyright @ 2019.