(16/05/2015) 
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पिछले 15 दिन में लगातार दूसरी बार पेट्रोल डीजल के दामो में की गई भरी बढ़ोतरी के खिलाफ युथ कांग्रेस के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने दिल्ली पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा व् दिल्ली यूथ अध्यक्ष अमित मलिक की अगुवाई में प्रदर्शन कारी पेट्रोलियम मंत्रालय की और बढ़ रहे थे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका,

अमरिंदर सिंह राजा ने मोदी सरकार वको नसीहत देते हुए कहा की जब कच्चे तेल की कीमत 115 रूपए प्रीति बैरल थी तो भारत में पेट्रोल 73 रूपए प्रीति लीटर था, अब जबकि कच्चे तेल की कीमत मात्र 65 रूपए प्रीति बैरल है तो पेट्रोल करीब 70 रूपए प्रीति लीटर किया गया है अमरिंदर सिंह राजा ने मोदी सरकार पर तेल कम्पनियो को फायदा पहुँचाने का आरोप लगाते हुए कहा की सरकार ने पिछले दिनों पेट्रोल डीजल पर बधाई गई एक्साईज़ ड्यूटी क्यों काम नहीं की पहले से ही अत्याचार किया जा रहा है, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित मलिक ने अपने भाषण में कहा की एक साल में आर्थिक मोर्चे पर फेल सरकार अगर इसी तरह के कारनामे करती रही तो वो दिन दूर नहीं जब देश की जनता इसे समय से पहले ही उखड फेंके, उन्होंने कहा की देश झूटी बातो और भाषणो से नहीं चलता देश काम करने से चलता है ,
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तेल मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,
Copyright @ 2019.