(16/05/2015) 
हरियाणा का हैंडपंप अब मिटाएगा अफ्रीका के लोगों की प्यास
व्यापारी अमरीक सिंह ने प्रधानमंत्री के सपने 'मेक इन इंडिया' को किया साकार, अफ्रीका ने व्यापारी के साथ किया १४० करोड़ रुपए का अनुबन्ध, जिला उद्योग केंद्र के प्रयासों को सराहा व्यापारी अमरीक सिंह ने

हरियाणा की पावन धरा कुरुक्षेत्र की माटी में बना हैंडपंप अब अफ्रीका के लोगों की प्यास बुझाने का काम करेगा। जी हां, कुरुक्षेत्र के सैक्टर 2 के व्यापारी अमरीक सिंह द्वारा बनाए गए हैंडपंप को लगाने का अनुंबध अफ्रीका के नाइजर राज्य ने किया है। इस प्रस्ताव के तहत अमरीक सिंह को करीब 140 करोड़ से 400 से ज्यादा हैंडपंप लगाने होंगे। इस अनुंबध पर हस्ताक्षर होने के साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के सपने भी साकार होने लगा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि भारत में बनी वस्तुओं को भारत में ही बल्कि विदेशों में प्रयोग किया जाए। इस सपने को साकार करते हुए कुरुक्षेत्र के व्यापारी अमरीक सिंह ने नई तकनीक के सुपर सक्रिन पाइप का इजाद किया है। इस पंप से ना केवल बिजली की खपत कम होगी बल्कि पानी भी ज्यादा मिलेगा। इस मंजिल तक पहुंचने के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी वी. के. कौल का अहम योगदान है।
जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में व्यापारी अमरीक सिंह ने आज बातचीत करते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे है। सरकार की इस नीति को आधार मानकर उन्होंने एक ऐसा पाईप तैयार किया है। जिसका काम सुपर सक्रिन रखा गया है। उन्होंने दावा किया है कि पूरे हिंदूस्तान में यह पाइप केवल कुरुक्षेत्र में ही तैयार किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र के अलावा गुजरात में भी इस प्रकार का पाइप तैयार किया जा रहा है परंतु गुजरात में अमरीका की कंपनी द्वारा यह पाइप बनाया जा रहा है। इस पाइप की खासियत बताते हुए अमरीक सिंह ने बताया कि इस सुपर सक्रिन पाइप से पानी ज्यादा लिया जा सकता है, बिजली की खपत भी कम होती है, इस पाइप पर जंग कभी भी नहीं लगेगा और इस पाइप के लगाने से पानी भी जल्दी निकले और जमीन पर ज्यादा गहरा भोर करने की भी जरूरत नहीं होगी।
उन्होंने कहा है कि इस पाइप को तैयार करनेे के लिए जापान की तकनीक को अपनाया गया है। इस तकनीक की जानकारी लेनेे के लिए जापान का दौरा किया और जापान के लोगों ने केवल दस मिनट ही इस तकनीक की जानकारी लेने दी और कोई फोटो ग्राफ भी नहीं लेनेे दिया। केवल आंखों से देखने के बाद कुरुक्षेत्र आकर इस तकनीक के आधार पर काम करना शुरु कर दिया था। इस पाइप के तैयार होने के बाद इस प्रैकिटकल किया गया और प्रयास सफल रहे। इस नई तकनीक को देखकर अफ्रीका के नाइजर राज्य ने अपने देश में 400 हैडपंप लगाने का अनुंबध उनकी कंपनी के साथ किया है। इस अनुंबध के तहत  140 करोड़  अफ्रीका की तरफ से दिया जाएगा।
व्यापारी अमरीक सिंह ने कहा कि सेकटर दो सहित उनकी दो यूनिट कार्यरत है। इन यूनिटों के जरिए 100 युवकों को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। इस कंपनी में सुपर सक्रिन पाइप के अलावा कई तरह के पाइप व पंप बनाने का काम किया जा रहा है। इस कंपनी को स्थापित करने में जिला उद्योद केंद्र के अधिकारी वी के कौल का अहम योगदान है। उन्होंने हर मौके पर सभी समस्याओं का समाधान करने व सही मार्ग दर्शन करने का काम किया है।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रंबधक वी के कौल ने कहा कि व्यापारी अमरीक सिंह के अलावा शहर की दर्जनो यूनिटों को स्थापित करने में जिला उद्योग केंद्र का योगदान है। प्रत्येक व्यवसायी को सही मार्गदर्शन किया जाता है। डीसी सी जी रजिनिकांतन के दिशा-निर्देशानुसार व्यापार को बढ़ावा देनेे केे लिए विभाग हमेशा तत्पर है।
Copyright @ 2019.