(19/05/2015) 
जानिए पितृदोष दूर करने के उपाय और क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल
मंगलवार 19-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 19 मई, तिथि १, वार मंगल, नक्षत्र रोहि, योग अति, चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश

मेष: नई कार्यशैली या तकनीक को अपनाने से आपके टर्नओवर में वृद्धि होगी और उत्पादन भी बढ़ेगा। आप फिलहाल अपने उत्पाद और सेवा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे और बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाने का प्रयास करेंगे। 
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 3

वृष: नए विस्तार या धंधे में परिवर्तन के लिए भी ग्रहदशा शुभ संकेत दे रही है। देश विदेश संबंधित व्यापार में आपको अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। 
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 5

मिथुन: इस समय कुछ नए अनुबंध हो सकते हैं। किसी राजनेता, सरकारी उच्च पदस्थ या रसूखदार व्यक्ति की जान पहचान आपको व्यावसायिक विस्तार में मदद कर सकती है।
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

कर्क: महत्वपूर्ण कार्य तेज गति के साथ संपन्न होंगे। इस समय आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6

सिंह: नौकरी पेशा जातकों को नौकरी परिवर्तन के लिए सुनहरे अवसर मिलेंगे। शिक्षा या नौकरी के लिए विदेश जाने के इच्छुक जातकों को ग्रह दशाओं का साथ मिलेगा और उनके कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 1

कन्या: घर में शुभ प्रसंग होने की संभावना है। संतान संबंधित कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में वेतन वृद्धि या कारेाबार में आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

तुला: नए लोगों के साथ मुलाकात होने की संभावना है और मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। 2० मई को यदि छोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर यह सप्ताह काफी अच्छा है। 
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 1

वृश्चिक: विदेश में काम करने वाले जातकों का टर्नओवर बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

धनु: व्यवसाय में हिस्सेदार की तरफ से अच्छा सहयोग और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। इस समय आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। छोटे बड़े कार्यों में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 4

मकर: आप भौतिक सुख सुविधा के साधनों में वृद्धि करेंगे। कीमती आभूषणों, वस्त्र और वाहन की खरीददारी की संभावना प्रबल है। कुल मिलाकर नुकसान की तुलना में लाभ का योग अधिक बन रहा है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8

कुंभ: आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आंख और कान संबंधित शिकायत होने की संभावना है। 
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 3

मीन: व्यवसाय की प्रगति के लिए यह सप्ताह काफी अनुकूल है। आप अपने धंधे के विस्तार के लिए नई मशीनरी की खरीददारी कर सकते हैं। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2


पितृदोष शांति के उपचार
जिन व्यक्तियों की कुंडली में पितृदोष है या कोई पितृ दोष की पीड़ा भोग रहे हो तो उन्हें शनिश्चरी अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। अक्सर कहा भी जाता कि पितृदोष के लिए अमावस्या पर पूजा करने का विशेष महत्व है। लेकिन अमावस्या पर क्या किया जाए और कैसे किया जाए यह स्पष्ट रूप से कोई नहीं बताता। आईए जानें पितृदोष को दूर करने के कुछ अचूक उपाय।
 
कैसे करें अमावस्या पर पितृदोष शांति की पूजा  
1. प्रत्येक अमावस्या के दिन दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए। पितृस्तोत्र या पितृसूक्त का पाठ करना चाहिए। 
2. प्रत्येक संक्रांति, अमावस्या और रविवार के दिन सूर्य देव को ताम्र बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर ऊँ पितृभ्य: नम: का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य दें। 
3. प्रत्येक अमावस्या के दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल,चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और ऊँ पितृभ्य: नम: मंत्र का जाप करें। उसके बाद पितृसूक्त का पाठ करना शुभ फल प्रदान करता है।
गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4
Copyright @ 2019.