(21/05/2015) 
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
वीरवार 21-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 21 मई, तिथि ३, वार गुरू, नक्षत्र आद्र्रा, योग शूल, चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश

मेष: सरकारी कार्यों में जुड़े जातकों के निविदा संबंधित कार्य आकस्मिक तरीके से संपन्न होने की संभावना है। इस समय कर्जदाता आप पर उधारी वापस करने का दबाव बढ़ा सकते हैं। 

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

वृष: शारीरिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से यह सप्ताह काफी अच्छा है। वाहन एवं बिजली संबंधित खतरे से बचें। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग: काला शुभ अंक: 3

मिथुन: इस समय चक्कर आने, सिर में चोट लगने एवं आंखों संबंधित शिकायत होने की संभावना है। इस सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। 
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 6

कर्क: व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इस समय आपके गुप्त शत्रु एवं प्रतिद्वंद्वी आपके सामने हार जाएंगे तथा आपके साथ अच्छे संबंध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। 
शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

सिंह: इंजीनियरिंग से जुड़े जातकों के लिए काफी कठिन समय है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस समय किसी उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी या रसूखदार व्यक्ति का सहयोग आपको व्यावसायिक मोर्चे पर काफी अच्छा लाभ प्रदान करेगा। 
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

कन्या: शॉर्टकट से धन प्राप्ति का योग बन रहा है, इसलिए इस समय यदि आप शेयर बाजार एवं ट्रेडिंग के कार्यों में सोच समझकर साहस करते हैं तो लाभ होने की संभावना है।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

तुला: उधारी में फंसे धन को प्राप्त करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके कारण, आपको थकावट एवं आलस का अनुभव होगा। 
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

वृश्चिक: पार्टनर, मित्र एवं करीबी रिश्तेदार आपके धंधे को बढ़ाने के लिए आपकी काफी मदद करेंगे। खाद्य सामग्री एवं प्रवाही चीजों के व्यवसाय एवं टूरिज्म में बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 3

धनु: आपकी सेवा एवं उत्पाद की बाजार में मांग बढ़ेगी। घर में कोई धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। 
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 5

मकर: संतान संबंधित प्रश्नों के समाधान आएंगे। विवाह उत्सुक जातकों को जीवनसाथी मिलेगा। छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7

कुंभ: आज का दिन काफी उतार चढ़ाव वाला लग रहा है। पारिवारिक एवं पेशेवर जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के अटकने से मानसिक तौर पर परेशानी रह सकती है।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 9

मीन: व्यवसाय के विस्तार की योजना को अमल में लाने के लिए समय काफी अनुकूल है। आयात निर्यात संबंधित कार्यों में अधिक लाभ की संभावना है। 
शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2




गुरु की शुभता बढ़ाते हैं यह तीन प्रभावशाली मंत्र

हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं। बृहस्पति पीले या सुनहरे रंग के हैं और एक छड़ी, एक कमल और अपनी माला धारण करते हैं। हाथी इन्हें विशेष प्रिय है। गुरु के शुभ और मंगलकारी फल पाने के लिए इन मंत्रों की 3 माला का जाप प्रतिदिन करना चाहिए। 
 
गुरु के प्रभावशाली मंत्र 
1.  ऊँ बृहस्पतये नम:।।
 
2. ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:।।
 
3. ऊँ देवानां च ऋषीणां गुरुं कांचनसन्निभम।
बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पति।।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमलासेक्टर 34 सीकेनरा बैंक के सामने न्यू शिमलाएस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.