(21/05/2015) 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर उतारा गया इंडियन एयरफोर्स का विमान
वीरवार की सुबह मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान को उतरा गया,एयरफोर्स का विमान एक्सप्रेस-वे पर दो बार उतरा। विमान सुबह 6: 45 बजे उतरा। यह लैंडिंग आपात स्थिति के मद्देनजर हालात से निपटने को लेकर की गई।

एक तरह से इसे ट्रायल लैंडिंग कहा जाता है। यह विमान मिराज लड़ाकू विमान था। विमान उतरने की वजह से एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। दरअसल यूपी सरकार की ओर से यमुना एक्सप्रेस वे की तरह ही ताज एक्सप्रेस का निर्माण भी किया जा रहा है, जो लखनऊ से आगरा को जोडेगा। 
विमान की लैंडिंग यह जांचने के लिए की गई कि आपात स्थिति में एक्सप्रेस वे पर विमान उतर सकते हैं या नहीं। अब उत्तर प्रदेश में 13 हजार करोड की लागत से बन रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आपात स्थिति में लडाकू विमान भी उतर सकेंगे। यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा, जिसे एयर स्ट्रिप की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Copyright @ 2019.