(23/05/2015) 
यदि नौकरी नही मिल रही तो क्या करे उपाय, कैसा रहेगा आप का आज का दिन


शनिवार 23-5-215
आपकी किस्मत के सितारे


आज का पंचांग
23 मई, तिथि ५, वार शनि, नक्षत्र पुष्य, योग वृद्धि, चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश

मेष: आपको जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे, लेकिन सफलता का योग होने के कारण आपके लंबित पड़े कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ेंगे।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6

वृष: बैंक लोन या वित्तीय मदद आपको समय पर मिल जाएगी एवं पैसे की तंगी के कारण महत्वपूर्ण कार्य नहीं रूकेंगे। 
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

मिथुन: नौकरी परिवर्तन के इच्छुक जातकों को सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उनको वतन से दूर जाने की तैयारी करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

कर्क: होटल, टुरिज्म, कीमती एवं कच्ची धातु, प्रिटिंग प्रेस, कपड़े, कृषि,कोमॉडिटी, शिक्षा, फिल्म उद्योग, मीडिया, विज्ञापन, कम्युनिकेशन,इलेक्ट्रॉनिक चीजों के धंधे में खूब सफलता मिलेगी। 
शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 4

सिंह: व्यवसाय में मशीन के रखरखाव, तकनीकी स्टाफ एवं लेबर वर्ग के लिए धन खर्च करना पड़ सकता इस समय आप कुछ नया करने का सोचेंगे। 
शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3

कन्या: संतान की तरफ से भी काफी सहयोग मिलेगा। इस समय आंख,कंधा, रक्त, श्वास और लीवर संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 4

तुला: जल जनित रोग होने की संभावनाएं भी हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में आपको विशेष ध्यान रखना होगा। काले और नीले रंग के वस्त्रों आदि का प्रयोग करने से बचें।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

वृश्चिक: काफी अच्छा दिन है और आपको सफलता मिलने की संभावना है। भाई बहन एवं माता पिता के साथ यदि कोई मतभेद चल रहा है तो इस समय मतभेद दूर होगा 
शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

धनु: संबंधों में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी। संबंधों में आत्मीयता महसूस होगी। आप एक दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। 
शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 5

मकर: आज का दिन माता एवं संतान का स्वास्थ्य यदि खऱाब चल रहा है तो इस समय आपको उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। नए मकान, वाहन एवं आरामदायक जीवन के लिए आप वैभवी साधनों की खरीददारी करेंगे। शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 4

कुंभ: जमीन की खरीद बिक्री के सौदों में मुनाफा होने की संभावना है। भाड़े पर दी प्रोपर्टी से फायदा होने की संभावना है। आपके प्रेम संबंधों में धीरे धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। 
शुभ रंग: गहरा सलेटी शुभ अंक: 3

मीन: इस समय आपके विरोधी या दोस्त आपके संबंधों को कमजोर करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें। 
शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 6 




यदि नौकरी नहीं मिल रही हो

बहुत बार ऐसा होता हैं सारी योग्यताओं के बावजूद किसी-किसी को रोजगार नहीं मिलता और जो नौकरी करना तो चाहता है पर जिसका काम नहीं बन रहा वह यह प्रयोग जरूर करे। हनुमानजी की कृपा से रोजगार मिल जाएगा।
हर बुधवार को हनुमानजी को तेल चढ़ाये उसके बाद उनके दाहिने पैर पर ग्यारह काले उड़द के दाने और नमक चढ़ाये और प्रभु को नौकरी के लिए प्रार्थना कीजिये। यह प्रयोग सात बुधवार ही करना है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमलासेक्टर34 सीकेनरा बैंक के सामने न्यू शिमलाएस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.