(25/05/2015) 
12वीं में पहली और दूसरी पोजिशन दिल्ली-NCR की
सीबीएसई का 12वीं का रिजल्ट में इस बार ऑल इंडिया लेवल पर पहली और दूसरी पोजिशन दिल्ली-NCR की छात्राओं को मिली है। दिल्ली की एम. गायत्री ने देश भर में पहला और नोएडा की मैथिली ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।

 इस बार तिरुअनंतपुरम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। दिल्ली में साकेत के न्यू ग्रीनफील्ड्स स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम की स्टूडेंट एम. गायत्री 99.2% मार्क्स हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। उन्होंने 500 में से 496 मार्क्स हासिल किए हैं। गायत्री के मैथ्स, बिजनस स्टडीज और अकाउंट्स में पूरे 100 मार्क्स जबकि इंग्लिश और इकनॉमिक्स में 98-98 मार्क्स आए हैं। गायत्री के पिता सरकारी नौकरी करते हैं जबकि उनकी मां बैंकर हैं। एम. गायत्री का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं। वह रोज 5 घंटे पढ़ती हैं। अब वह कॉलेज नहीं जाना चाहतीं बल्कि CA करना चाहती हैं।
Copyright @ 2019.