(28/05/2015) 
क्या कहता है आपका आज का राशिफल
वीरवार 28-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 28 मई, तिथि १०, वार गुरू, नक्षत्र उ.फा., योग वज्र, चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश

मेष: परिवार या सुसराल के सदस्यों के साथ व्यवहार में अपने मन पर विश्वास रखें। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

 

वृष: आपके सामने अगर पिछले कुछ समय से कोई कठिन स्थित चल रही है, तो आज आप उसका सामना पूरे दृढ़ निश्चय से करेंगे।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 3

 

मिथुन: कुछ वादे और सौदे आज आपको करने होंगे, भले ही वे थोड़े महंगे नजर आएं, आप ज्यादा संकोच न करें। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अंधाधुंध खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 6

 

कर्क: आज किसी काम में ज्यादा ही समय, मेहनत और पैसा लगाना पड़ सकता है। आज कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य सुख मिल सकता है।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

 

सिंह: किसी खास काम के लिए आज आप पूरी तैयारी भी कर सकते हैं। सफलता अब बहुत दूर नहीं है। धैर्य रखें।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

 

कन्या: आज आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में आपको सफलता मिलेगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

 

तुला: दाम्पत्य जीवन में सुखमय स्थिति रहेगी। सभी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आज अपनी भावनाओं की गति तेज होगी।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

 

वृश्चिक: आज आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 3

 

धनु: धन अधिक व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 5

 

मकर: सेहत आज अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म होंगे। मैनेजमेंट कोर्स करने वालों को आज कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7

 

कुंभ: आज का दिन बहुत अच्छा है, इसे बेवजह न गवाएं। आपका करियर आज वहां पहुंच सकता है, जिसकी आपने शायद ही कभी उम्मीद की हो।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 9

 

मीन: उच्च शक्तियों की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। इनकम और खर्च की स्थिति संतुलित रहेगी।

शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

  

कुंडली के योग, जो बताते हैं धन से जुड़ी बातें

भविष्य से जुड़ी बातें जानने के लिए कुंडली अध्ययन एक श्रेष्ठ उपाय माना गया है। कुंडली में बारह भाव होते हैं और इन भावों में स्थित सभी नौ ग्रह अलग-अलग योग बनाते हैं। ग्रहों की स्थिति और अन्य ग्रहों के साथ युति के आधार पर ही व्यक्ति के सुख-दुख और धन संबंधी मामलों पर विचार किया जाता है। जानिए कुंडली के ऐसे खास योग, जो धन संबंधी बातों से जुड़े हुए हैं-

जन्म कुंडली का दूसरा घर या भाव धन का होता है। इस भाव से धन, खजाना, सोना-चांदी, हीरे-मोती आदि बातों पर विचार किया जाता है। साथ ही, इस भाव से यह भी मालूम हो सकता है कि व्यक्ति के पास कितनी स्थाई संपत्ति रहेगी। ये हैं इस भाव से जुड़े कुछ योग-

1. जिस व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय भाव पर शुभ ग्रह स्थित हो या शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो ऐसे व्यक्ति को बहुत धन प्राप्त हो सकता है।

2. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के द्वितीय भाव में बुध हो तथा उस पर चंद्रमा की दृष्टि हो, तो वह व्यक्ति हमेशा गरीब होता है। ऐसे लोग कठिन प्रयास करते हैं, लेकिन धन एकत्र नहीं कर पाते हैं।

3. यदि कुंडली के द्वितीय भाव में किसी पाप ग्रह की दृष्टि हो, तो वह व्यक्ति धनहीन हो सकता है। ये लोग कड़ी मेहनत के बाद भी पैसों की तंगी का सामना करते हैं।

4. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में द्वितीय भाव में चंद्रमा स्थित हो तो वह बहुत धनवान होता है। उसके जीवन में इतना धन होता है कि उसे किसी भी सुख-सुविधा को प्राप्त करने में अधिक परिश्रम नहीं करना पड़ता है।

 

 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.