(29/05/2015) 
जानिए क्या कहता है आपका भाग्यफल
शुक्रवार 29-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 29 मई, तिथि ११, वार शुक्र, नक्षत्र हस्त, योग सिद्ध्रि, चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश

मेष: कुछ समय पहले आपने पैसों को लेकर जो छोटा सा प्रयास किया था वो आज आपको फायदा दे सकता है। ज्यादा से ज्यादा फायदे में रहने का मंत्र यह है कि आप दोस्तों, परिवार के सदस्यों और साथियों के साथ तालमेल बनाएं।

शुभ रंग: गहरा नीला शुभ अंक: 4

 

वृष: आज किए अच्छे कामों के परिणाम भी आपको आज ही मिल जाएंगे। आज आप नियम-कानूनों और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बेहद समर्पित हो सकते हैं।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 3

 

मिथुन: आप सभी लोगों के साथ मिलकर धन कमाने के अच्छे अवसर तैयार कर सकते हैं। अकेले कोशिश करेंगे, तो कोई अच्छा खासा मौका छूट सकता है।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 5

 

कर्क: आज नए विचार और नए तरीके आपको ज्यादा फायदा दे सकते हैं। आज आप थोड़ा बहुत जोखिम भी ले सकते हैं।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

सिंह: राजनीति और धन से जुड़े मामलों पर किसी के साथ बहस में न उलझे। आज दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

 

कन्या: ललित कला, साहित्य एवं संगीत में आपकी रुचि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 7

 

तुला: जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा। आज आप भविष्य के प्रति नई उम्मीदें रख सकते हैं और नए आत्मविश्वास से भी भरे रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

 

वृश्चिक: आज कुछ संबंधों में बदलाव की इच्छा है। आज आपके मन में कुछ और योजना होगी, कोई और जिम्मेदारी होगी, ऐसी स्थिति होने बावजूद आपको परिवार के काम में पूरा समय देना पड़ सकता है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 2

 

धनु: आज आपको पुराने निवेश से धन लाभ हो सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। 

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7

 

मकर: तकनीकी छात्रों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इंटरव्यू देने के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आज आपको आर्थिक या भौतिक फायदा हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा शुभ अंक: 3

 

कुंभ: आज आप अपने कुछ पुराने और अच्छे दोस्तों से संपर्क करने की कोशिश कर सकते हैं। उनके साथ अपने लक्ष्यों के बारे में बात करें।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 4

 

मीन: आज आपको नौकरी-धंधे के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यह अच्छी खबर वेतनवृद्धि, नई नौकरी का प्रस्ताव या प्रमोशन की हो सकती है।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7 

 

काले तिल के ये उपाय करने से मिल सकते हैं शुभ फल

ज्योतिष में परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय अलग-अलग चीजों से किए जाते हैं और इनसे कुंडली के ग्रह दोषों की शांति हो जाती है, शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। यहां काले तिल के कुछ उपाय बताए जा रहे हैं-

1. प्रतिदिन शिवजी का विधि-विधान से पूजन करें। यदि विधिवत पूजन करने में असमर्थ हैं तो प्रतिदिन एक लौटे में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़े काले तिल डाल दें। अब इस जल को शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र जप करते हुए अर्पित करें। ध्यान रहे जल पतली धार से चढ़ाएं और मंत्र का जप करते रहें। महामृत्युंजय मंत्र का जप भी बेहद फायदेमंद रहता है। जल चढ़ाने के साथ ही पुष्प और बिल्व पत्र भी चढ़ाएं। इस उपाय को अपनाने से कुछ ही दिनों में शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।

2. यदि शनि की साढ़ेसाती या ढय्या का समय चल रहा हो तो किसी पवित्र नदी में हर शनिवार काले तिल प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय से शनि के दोषों की शांति होती है।

3. शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें। इससे शनि के दोष शांत होते हैं। साथ ही पुराने समय से चली आ रही बीमारियां भी शांत हो सकती हैं।

4. काले तिल का दान करने से भी राहु-केतु और शनि संबंधी कई अशुभ योगों के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढय्या, पितृ दोष आदि में यह उपाय करना चाहिए।

5. हर शनिवार काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

6. दूध में काले तिल मिलाकर पीपल पर चढ़ाने से बुरा समय दूर हो सकता है।

 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.