(29/05/2015) 
मेट्रो के सामने कूदनें से युवक की मौत
नई दिल्ली। कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक युवक ने मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की मौत हो। हलाकि मेट्रो प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने से बचता नजर आया जबकि मृतक के परिजनों का कहना था

 कि किसी ने मृतक को मेट्रो के सामने धक्का दिया है जिस वजह से वह मेट्रो की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार मृतक को पहचान सुरेश कपूर (40) के रूप में हुई है मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार मृतक काफी समय से स्टेशन पर चलकदमी कर रहा था जैसे ही उसे मेट्रो आती नजर आई, तभी अचानक उसने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी जिस वजह से  वह बुरी तरह जख्मी हो गया जब उसे उपचार के लिए नजदीकी हेडगवार अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार सुरेश कपूर किसी काम से नोयडा गया था और वह किसी टेंशन में भी नही था तो वह कैसे आत्महत्या कर सकता है, उसे मारा गया है।  फिलहाल पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह जानने का प्रयास कर रहीं है कि यह हादसा है या आत्महत्या।  
Copyright @ 2019.