(30/05/2015) 
जानिए आपके भाग्यफल के अनुसार कैसा रहेगा आप का आज का दिन
शनिवार 3०-०5-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 3० मई, तिथि १२, वार शनि, नक्षत्र चित्रा, योग व्य.,चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश

मेष:  आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। नई नौकरी का माहौल भी आपको कम समझ में आएगा। सुस्ती महसूस करने के बावजूद, महज मानसिक ऊर्जा के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।

 शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

 

वृष: आज आप दूसरों की मदद करेंगे। आज छोटी-मोटी बीमारियां आपको थोड़ी तकलीफ  दे सकती हैं। आज आपको सामाजिक संस्थाओं से सम्मान मिल सकता है।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

 

मिथुन: आज आप कठोर भाषा का प्रयोग न करें। खुद पर नियंत्रण रखें। आज आपके खर्च ज्यादा हो सकते हैं। नए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

कर्क: आज आप जरूरत से ज्यादा भावुक भी हो सकते हैं। इस डर से कोई फैसला करने में परेशानी भी महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 4

 

सिंह: सोचे हुए कामों में सफलता मिलेगी। चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। जीवन के सुखों का उपभोग करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3

 

कन्या: आपका पराक्रम अच्छा रहेगा। पर्यटन पर जाने का विचार हो सकता है। जीवनसाथी से आपकी अपेक्षाएं ज्यादा रहेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 4

 

तुला: आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लें। सेहत आज अच्छी रहेगी। आपका आकर्षण बढ़ेगा।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: दूसरों की मदद करने का कोई अवसर न गंवाए। जीवनसाथी से अपने दिल की बात आज दिल खोल कर कहें।

शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

 

धनु: आज कार्यक्षेत्र और व्यापार से जुड़े साथियों से अच्छा सहयोग भी आपको मिल सकता है। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 5

 

मकर: आज पेट के रोग हो सकते हैं। खानपान पर ध्यान रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 4

 

कुंभ: इस समय आपके विरोधी या दोस्त आपके संबंधों को कमजोर करने का प्रयास कर सकते हैं। आज कामकाज और अधिक हो जाएगा।

शुभ रंग: गहरा सलेटी शुभ अंक: 3

 

मीन: कर्म भाव में चंद्रमा और गुरु होने से आपके लिए स्थिति अच्छी बन रही है। आज किए अच्छे कामों के परिणाम भी आपको आज ही मिल जाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 6

 

सात चीजें, जो हर शनिवार शनि को अर्पित करनी चाहिए

शनि देव की पूजा के लिए शनिवार श्रेष्ठ माना गया है। इसी वजह से शनिवार को अधिकांश लोग तेल का दान करते हैं। तेल के साथ ही कुछ और चीजें भी अर्पित की जा सकती हैं। जानिए शनि को और कौन-कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए।

शनि देव को ये सात चीजें चढ़ाएं

1. सरसों का तेल, 2. अक्षत (चावल), 3. काली उड़द, 4. काले तिल, 5. फूल, 6. काला वस्त्र, 7. तेल से बने पकवानों का भोग लगाएं।

ऐसे करें शनि का पूजन

शनिवार की सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद काले पत्थर से बनी शनि देव की मूर्ति के सामने शनि मंत्र का जप करें।

शनि मंत्र- ऊँ शं शनैश्चराय नम:

इस मंत्र का जप कम से कम 18 बार करें। मंत्र जप के समय शनि देव को तेल अर्पित करते रहना चाहिए। इसके बाद तेल के दीपक से आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.