(31/05/2015) 
प्रेमिका के लिए की थी पत्नी की हत्या
नई दिल्ली। तिलकनगर में पति ने पहले पत्नी का कत्ल कियाए इसके बाद वह अपने दो बच्चों और एक अन्य महिला के साथ भाग गया। आरोपी का दूसरी पत्नी से भी एक 5 महीनें का बच्चा है। पुलिस ने उसे इस महिला के घर से गिरफ्तार किया है। दोनों लोग दिल्ली छोड़कर जाने की तैयारी में थे।

घटना शुक्रवार की है। पुलिस ने आरोपी को दूसरी पत्नी के घर से गिरफ्तर किया है। डीसीपी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार अनु नाम की महिला की शादी 2007 में अनूप से हुई थी। अनूप ड्राइवर है। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस को जब महिला के कत्ल की सूचना मिली तो इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस की टीम को जांच में पता चला है कि उसके शादी के बाद से एक अन्य महिला से भी संबंध थे। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ करता था। झगड़े से आजिज होकर अनूप ने अपनी पत्नी को मारने का षडयंत्र रचा। इसके बाद गुरुवार रात को उसने बच्चों के सो जाने के बाद पत्नी  का तार से गला घोंटकर मार डाला। कत्ल करने के बाद अनूप अपने दोनों बच्चों और दूसरी महिला के साथ भाग गया। इसके बाद अनू के परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस ने घटना में सर्विलांस के माध्यम से जब उसकी कॉल डिटेल निकाली तो उसे पता चला कि अनूप लगातार उस महिला से बातचीत कर रहा था। अनूप की मां ने भी पुलिस को दोनों के इस महिला के कारण हो रहे झगड़े के बारे में बताया था। पुलिस ने इसके बाद कुछ जगह छापेमारी की इस पर अनूप पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों बच्चे सुरक्षित तौर पर छुड़ा लिए गये।
Copyright @ 2019.