(01/06/2015) 
महासंपर्क अभियान से आम आदमी अपने विचारों को पार्टी नेतृत्व से कराएंगे अवगत : राजीव
रायपुर । महासम्पर्क अभियान राजनीतिक दल और आम आदमी के बीच बेहतर समन्वय बनाने वाला अनुठा अभियान साबित हो रहा है। अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता आम-जन के घर दस्तक देकर उन्हें पार्टी से जुड़े साहित्य देते हुए दल के सिद्धांत, रीति-नीति आदि से अवगत करा रहे हैं। वहीं आम जन अपने विचार, सुझाव व आकांक्षाओं को कार्यकर्ता के माध्यम से पार्टी शीर्ष नेतृत्व पहुंचाएंगे।

इन विचार, सुझाव व आकांक्षाओं को भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ स्वीकार करेगी बल्कि आम-जनमानस के विचारों का सम्मान क रते हुए उन्हें विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक भारतीय जनता पार्टी के विचार धाराओं में जगह देते हुए जन-कल्याण का कार्य करेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी महासंपर्क अभियान रायपुर जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने भाजपा गुढिय़ारी मंडल की एकदिवसीय महासंपर्क कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि महासंपर्क अभियान में सदस्यता अभियान तहत जुड़े हुए नये सदस्यों की पूरी जानकारी लेने और आम-जनमानस के विचारों से अवगत होने का एक बड़ा माध्यम है।
जिलाध्यक्ष अशोक पांण्डेय ने कहा कि महासदस्यता अभियान की तरह ही महासंपर्क अभियान को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सफल बनाने हर संभव प्रयास करेगी। महासंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर टोली का निर्माण करेगी। टोली में तीन से चार कार्यकर्ता होंगे जिनमें एक महिला कार्यकर्ता भी होगी। यह टोली योजना अनुरूप आम जन के घरों में उनके  सुविधानुसार बताए हुए समय पर दस्तक देते हुए पार्टी की जानकारी और आम जन के विचारों को एकत्रित करने का कार्य करेगी। 
कार्यशाला की शुरूआत संगठन प्रेरणा दायक गीत के साथ व अतिथियों सहित मंडल वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ और हार पहनाकर किया गया। मंच का संचालन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य आनंद निषाद ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस, महासंपर्क सह-प्रभारी श्यामसुंदर अग्रवाल, समाज कल्याण बोर्ड पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चन्नी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, महामंत्री रामाधार साहू, कार्यशाला प्रभारी द्वय डॉ. राजू मार्कण्डेय, हेमेन्द्र साहू, पूर्व पार्षद दीनानाथ शर्मा, मोहन उपारकर, रामअवतार मार्कण्डेय, नारद कौशल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवदत्त देवांगन, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्णकुमार बघेल, गज्जू साहू, होरीलाल मिश्रा, रूस्तम कुर्रे, श्याम दवंडे, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विशेष विद्रोही, मंडल अध्यक्ष अविनाश ठाकुर, बसंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, धनेश साहू, प्रेम साहू, बल्ला साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पुरूष एवं महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।  
Copyright @ 2019.