(03/06/2015) 
क्या कहती है आपके सितारों की चाल, कैसा रहेगा आप का आज का दिन
बुधवार ०3-०6-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 3 जून, तिथि १, वार बुध, नक्षत्र ज्ये., योग साध्य, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश

मेष: रोजगार में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। अपने काम से काम रखें। संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। सहयोगियों का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 5

 

वृष: किसी को उधार दी हुई रकम वापस मिल सकती है। साहित्य व संगीत के क्षेत्रों में सम्मान मिलेगा। सेहत में थकान का एहसास होगा।

शुभ रंग: सलेटी शुभ अंक: 6

 

मिथुन: कहीं न कहीं से धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में इच्छा के मुताबिक तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्यार व निकटता बढ़ेगी।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

 

कर्क:  प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रयास करें। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी लंबित पड़े कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 6

 

सिंह: धन प्राप्ति का अच्छा योग बन रहा है। यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक मामलों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य मामले में खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

 

कन्या: वैवाहिक जीवन में प्रवेश के पल रहेंगे। मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। सहयोगियों एवं मित्रों से भी आपको करियर में काफी सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1

 

तुला: आय की अपेक्षा अधिक व्यय की आशंका है। पूंजी निवेश के लिहाज से समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। स्वजनों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: पूंजी निवेश में लाभ के योग। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों को कोई उलझा सकता है, सूझबूझ रखें।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 5

 

धनु: खान-पान का ध्यान रखें। व्यावसायिक योग्यता निखारने की ललक पूर्ण होगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।

शुभ रंग: केसरी शुभ अंक: 1

 

मकर: वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहेगी। जीवनसाथी के मनोनुकूल वस्त्राभूषण खरीदने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: खजूरी शुभ अंक: 7

 

कुंभ: आज तीखी प्रतिक्रिया से बचें। प्रेम-प्रसंगों में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी कार्य की सफलता से मनोबल उच्च होगा

शुभ रंग: आसमानी नीला शुभ अंक: 9

 

मीन: मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलेगी, जिससे हौंसले बुलंद रहेंगे। स्वास्थ्य के उपायों पर अमल होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 1

 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.