(04/06/2015) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
वीरवार ०4-०6-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 4 जून, तिथि २, वार गुरू, नक्षत्र मूल, योग शुभ, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश

मेष: आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। यदि लेन-देन के विवाद हैं तो आज उन्हें सुलझाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 6

 

वृष: आज किसी खास शख्स या करीबी से धोखा मिलने के आसार हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 3

 

मिथुन: आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें। उन्हें वक्त देने का अर्थ रिश्तों को मजबूत करना होगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 6

 

कर्क: आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। ज्यादा काम करने से बचें।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

 

सिंह: आज किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास न करें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

 

कन्या: भाग्य आपके साथ है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। इसलिए इस समय यदि आप शेयर बाजार एवं ट्रेडिंग के कार्यों में सोच समझकर साहस करते हैं तो लाभ होने की संभावना है।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

 

तुला: आज आपका दिन सफलता भरा हो सकता है। काम में व्यस्त रहेंगे। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आज आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1

 

वृश्चिक: अगर नौकरी बदलने का मूड़ है, तो उन्नति होगी। आय में वृद्धि होगी। पैसों के क्षेत्र में प्रगति के कुछ अवसर आज आपको मिलेंगे।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 3

 

धनु: घर-परिवार के मामलों पर जितना हो ध्यान जरूर दें। जो भी उलझन हो, उसे सुलझाने का आज बहुत अच्छा मौका है। आज कठिन और पेचीदा सौदे या प्रस्ताव आपके पक्ष में हो सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 5

 

मकर: आपकी सलाह से आपका कोई दोस्त किसी बड़ी मनोवैज्ञानिक उलझन से बाहर निकल सकता है। दिनचर्या में आज थोड़ा सा बदलाव आपका जीवन थोड़ा सहज कर देगा।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 7

 

कुंभ: आपको अपनी भावनाओं की गहराई का अहसास होगा। दाम्पत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 9

 

मीन: व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। व्यापार में वृद्धि होगी। आपको आज कोई सरप्राइज मिल सकता हैजिससे आप बेहद खुश होंगे।

शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.