(06/06/2015) 
जानिए क्या कहती है आपके ग्रहों की चाल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
शनिवार ०6-०6-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 6 जून, तिथि ४, वार शनि, नक्षत्र उ.षा. योग ब्रह्म, चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश

मेष: सफलता का योग होने के कारण आपके लंबित पड़े कार्य तेज गति के साथ आगे बढ़ेंगे। खर्च पर थोड़ा संयम बरतें। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 6

 

वृष: कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने का योग है। भोजन में ध्यान रखें और मसालेदार चीजों से बचें।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

 

मिथुन: आज कोई कठिन काम मिल सकता है। लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस स्टडीज के स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

कर्क: आज कई लोगों से एक साथ मुलाकात हो सकती है। आज आपके संपर्क मजबूत होंगे। आपको अपने पार्टनर और दोस्तों पर भरोसा रखना चाहिए।

शुभ रंग: गुलाबी शुभ अंक: 4

 

सिंह: आज आपको निजी और पारिवारिक मामलों पर काफी ध्यान देना होगा। परिवार के साथ सामान्य से ज्यादा समय बीतेगा। आप पूरी तरह व्यावहारिक हैं, लेकिन आज आप कुछ आध्यात्मिक विषयों पर भी ध्यान देंगे।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3

 

कन्या: आप किसी पारम्परिक अनुष्ठान में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी भावुकता नियंत्रित रहेगी और आप दिन भर थोड़े गंभीर ही रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 4

 

तुला: आज आपको दोस्तों और साथ काम करने वालों से सहयोग भी मिलेगा और थोड़ी परेशानी भी होगी। आज आप ऐसी दोस्त मंडली में शामिल होने से बचें, जिनमें विवादास्पद विषयों पर चर्चा हो सकती है।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: कुछ दोस्त और साथी आज आपसे पैसे उधार लेने की कोशिश में रहेंगे। आप चाहें, तो उनसे दूर ही रहें। कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर आपका समर्थन करेगा।

शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

 

धनु: आपको कोई नई बात पता चलेगी और हो सकता है उस बात को जानने के बाद आप अपनी प्लानिंग में बदलाव कर लें। आज पैसों के साथ-साथ ज्यादातर मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 5

 

मकर: बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आमदनी बनी रहेगी। तनाव कम होगा। राहत मिलेगी। जमीन की खरीद बिक्री के सौदों में मुनाफा होने की संभावना है।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 4

 

कुंभ: धन का अधिक खर्च आपको परेशानी में डाल सकता है। जोखिम भरे निवेश न करें। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा सलेटी शुभ अंक: 3

 

मीन: इस समय आपके विरोधी या दोस्त आपके संबंधों को कमजोर करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आज आपका दिन वैसा ही रहेगा जैसा आप चाहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 6

 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.