(07/06/2015) 
क्या कहता है आप का आज का राशिफल
रविवार ०7-०6-2०15 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 7 जून, तिथि ५, वार रवि, नक्षत्र श्रव.,योग ऐन्द्र, चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश

मेष: आप इंटरव्यू देने जाते हैं, तो आपको कोई लाभ का प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई ऐसा मौका भी आपको मिल सकता है, जिसमें काम का नेतृत्व आपके हाथ में रहे।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 4

 

वृष: आज आप ज्यादा मेहनत करने के लिए मन से तैयार रहें। रिश्तों के क्षेत्र में प्रगति होगी। अविवाहितों को आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं, दिया गया प्रस्ताव आज स्वीकार भी हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा भूरा शुभ अंक: 2

 

मिथुन: जीवन में जो भी कठिन स्थितियां हैं, उन्हें सुलझाने का आज आप नए सिरे से कोशिश कर सकते हैं। कुछ दोस्तों के साथ चली आ रही अनबन आज दूर हो सकती है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

 

कर्क: परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आज कार्यक्षेत्र से जुड़े कई तरह के लोगों से आपकी मुलाकात आपको बड़ा फायदा दे सकती है।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1

 

सिंह: आज आप बहुत कूटनीतिक और शालीन ढंग से पेश आ सकते हैं। लोगों से अपना काम निकलवाने में भी आप सफल रहेंगे। धैर्य व संयम आपको सफलता देगा।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 7

 

कन्या: नया परिचय लाभदायक रहेगा। परिवार की समस्या हल होगी। व्यापार में हानि की आशंका है।

बुद्धि व संयम से काम लेना होगा।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

 

तुला: लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। कोई नई चुनौती का सामना आपको करना पड़ सकता है। दूसरों के विवाद-झंझट या झगड़े में फंसने से बचें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। थकान और आलस्य से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6

 

धनु: आज आपके सामने नई नौकरी, नए काम या यात्रा का जो भी प्रस्ताव आए उसके बारे में खुले मन से विचार करें और जल्दी कोई निर्णय ले लें।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

 

मकर: आज आपके दिए सुझावों को भी सारे लोग सरलता से स्वीकार कर सकते हैं। आज लोग अपने मामलों में मदद या सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं।

शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

 

कुंभ: आज आप जोश में आकर फालतू खर्चा कर सकते हैं। पैसों का कोई मामला आज उलझ सकता है। कामकाज में बीच-बीच में रुकावटें आ सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 9

 

मीन: आज आपका मन काम में कम ही लगेगा। थोड़ा समय अपने किसी निजी काम के लिए निकालें। आत्मविश्वास बनाए रखें। ऑफिस और बिजनेस में मेहनत बहुत रहेगी।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 5


गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.