(08/06/2015) 
कितना शुभ रहेगा आप का आज का दिन, क्या कहती आपके ग्रहो की चाल
सोमवार 08-06-2015 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 8 जून, तिथि 6, वार चंद्र, नक्षत्र धनिष्ठा, चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश

मेष : सुविधाओं का आभाव रहेगा। महत्वपूर्ण कामों को दो दिनों तक टालें। अच्छी आर्थिक स्थिति से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। प्रोफेशन में योजनाओं का शुभारंभ होगा।

शुभ रंग : मेहरून, शुभ अंक : 1

वृष : गुस्से पर कंट्रोल रखें। मीटिंगस् टाल दें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थति में सुधार नहीं आएगा। धन निवेश लाभकारी है। प्रोफेशन में प्रगति होगी।

शुभ रंग :ग्रे, शुभ अंक : 7

मिथुन : मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। अधिकारी सहयोग करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करेंगे। उत्साह बना रहेगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद होंगे।

शुभ रंग गुलाबी, शुभ अंक 6

कर्क : कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लाभदायी परिणाम मिलेंगे। कोई विशेष काम बनेगा। पार्टनरशिप में नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निश्चित सफलता मिलेगी।

शुभ रंग : पीला, शुभ अंक : 3

सिंह : दिन फेवरेबल है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। मित्रों से लाभ होगा। सोशल लाईफ में प्रेस्टीज बढ़ेगी। प्रोपर्टी संबंधी विवाद निपटेंगे।

शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक :2

कन्या : फालतू खर्चे होंगे। चापलूस मित्रों से दूर रहें। परिजनों से कलेश होगा। व्यापार में व्यावहारिक निर्णय लें। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। पार्टनर से सुख मिलेगा।

शुभ रंग : गुलाबी, शुभ अंक : 6

तुला: अवसरों का लाभ मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा। सामूहिक प्रोग्राम में मित्रों से मिलेंगे। धनलाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कानूनी वाद-विवाद कि अवहेलना न करें।

शुभ रंग :ग्रे, शुभ अंक : 7

वृश्चिक : मित्र मिलने आएंगे। सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। नए काम की योजना बनेगी। अटका धन वसूल होगा। पारिवारिक आयोजनों से खुश रहेंगे। ईष्र्या बनी रहेगी।

शुभ रंग मेहरून, शुभाशुभ :शुभ अंक :8

धनु : लेनदेन के मामले उलझेंगे। मानहानि व धनहानि के संकेत हैं। गृहक्लेश कि संभावना है। नौकरी में जूनियरस् असहयोग करेंगे। फेमिली लाईफ तनावपूर्ण रहेगी।

शुभ रंग :नीला, शुभ अंक : 4

मकर : मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। आर्थिक स्थति में सुधार होगा। पुरानी योजना कि पूर्णता के प्रयास होंगे। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

शुभ रंग : नारंगी, शुभ अंक :9

कुंभ :कामकाज में लापरवाह रहेंगे। काम में रुकावटें आएंगी। वादाखिलाफी से दिक्कतें आएंगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। जोखिमपूर्ण सौदे नुकसान देंगे।

शुभ रंग : नारंगी, शुभ अंक : 9

मीन :धनलाभ के योग हैं। नए ऑफर्स हाथ में आएंगे। सर्विसमैन को इच्छित लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण कामों से बचें। काम में जोश बढ़ेगा।

शुभ रंग : नीला, शुभाशुभ :शुभ अंक : 4

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

 आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004

Copyright @ 2019.