(08/06/2015) 
दिल्ली में कर्मचारियों का वेतन न मिलने पर धरना प्रदर्शन
सोमवार को वरयाम कौर, नेता विपक्ष, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के नेतृत्व में पूर्वी दिल्ली के सभी कांग्रेस निगम पार्षदों एवं मुख्यालय के सभी निगम कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन न मिलने पर धरना दिया। इस अवसर पर नेता विपक्ष ने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांग शाम तक पूरी नहीं की गयी तो कल दिनांक 09.06.2015 को निगम कर्मचारियों के साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

नेता विपक्ष ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी उस समय कर्मचारियों को वेतन मिलने में कोई परेशानी नहीं होती थी लेकिन जब से दिल्ली की कमान आम आदमी पार्टी ने संभाली है तब से निगम की हालत दिनोंदिन बिगडत़ी चली जा रही है। पूर्वी दिल्ली में जगह जगह कूड़ों का अंबार लगा है लेकिन भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है सिर्फ अपनी राजनीति रोटी सेकने में लगी हैं। अगर दिल्ली में महामारी फैलती है तो इसके लिए सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी और भाजपा जिम्मेदारी होगी। पूर्वी दिल्ली में कूड़े के कारण जनता का जीना दुश्वार हो गया है क्योंकि  जनता को आए दिन कूड़े के कारण दो-चार होना पड़ रहा है। इस अवसर पर राजीव कुमार, निगम पार्षद (वार्ड नं. 216) एवं अन्य निगम पार्षद भी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.