(09/06/2015) 
उत्तरी दिल्ली के महापौर, रविन्द्र गुप्ता ने की मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात
उत्तरी दिल्ली के महापौर, रविन्द्र गुप्ता ने सोमवार को मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडलों से अरूणा आसफ अली सभागार, चतुर्थ तल, सिविक सेन्टर में मुलाकात की। जिसमें महापौर, रविन्द्र गुप्ता ने मजदूर संघ के प्रतिनिधियों को निगम की वर्तमान वित्तीय हालत की जानकारी दी एवं निगम के कार्यों को सुधारने को कहा। महापौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री, अरविन्द केजरीवाल अगर निगम की सही रूप से समस्याओं का समाधान करने की इच्छा रखते हैं तो निगम को एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि तत्काल निर्गत करें अन्यथा हम माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाने को बाध्य होंगें क्योंकि ये पैसे निगम एवं कर्मचारियों के हक के हैं।

प्रतिनिधि मंडल के प्रतिनिधियों के रूप में प्रधान महासचिव, स्वतन्त्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा, वीर अशोक अन्जाना; अध्यक्ष, संयुक्त मोर्चा, काले राम लीडर, चेतन चांवरियां; अध्यक्ष, स्वतंत्र संयुक्त मजदूर मोर्चा,  राजेन्द्र भजनी तथा राजकुमार, सतलाल चावरिया; टोनी सूद, राजेश बेनीवाल, रानी सलवान, मीना बागड़ी, अध्यक्ष शिक्षा विभाग, राधेश्याम टांक, सतीश कंडेरा,  राजेश चैधरी।

सभी ने एक स्वर में यह कहा कि हम अपने वेतन सुनिश्चित चाहिये न की राजनीति। उन्होंने कहा कि शहर को इतना महत्वपूर्ण सेवायें प्रदान करने के लिये हम अपनी मजदूरी/वेतन के लिए तरस रहे हैं। जब हम अपने उतरदायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं तो सरकार को भी समय पर अपने उत्तरदायित्व का निवर्हन हमारे वेतन समय पर सुनिश्चित करे। यूनियन के प्रतिनिधियों का कहना कि हम अपने आप में संपूर्ण सेवा के रूप में कार्य करते हैं चाहे सफाई, शिक्षा अथवा स्वास्थ्य से जुड़ा कार्य हो।
Copyright @ 2019.