(09/06/2015)
फर्जी डिग्री के मामले में दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र तोमर गिरफ्तार
फर्जी डिग्री के मामले में दिल्ली सरकार के आम आदमी पार्टी के नेता कानून मंत्री जितेंद्र तोमर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,
इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर दी है,संजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि जितेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी बिना किसी पूर्व नोटिस के हुई है, पुलिस ने जितेंद्र तोमर को उनके दफ्तर से गिरफ्तार किया है,दिल्ली पुलिस के एक एसीपी मंगलवार सुबह तोमर के दफ्तर कुछ कागजात जांचने के मकसद से गए। लेकिन, कुछ देर बाद वह तोमर को लेकर निकले और उन्हें वसंत विहार थाने ले गए। वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा की उन्हें इस मामले में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है, आपको बता दे की जितेंद्र तोमर पर लॉ की फर्जी डिग्री और बीएससी की डिग्री फर्जी होने का आरोप है, इस मामले में दिल्ली बार काउंसिल ने भी उनकी डिग्री को जांच के बाद फर्जी माना था। |
Copyright @ 2019.