(10/06/2015) 
जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल
बुधवार 10-06-2015 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 10 जून, तिथि 8, वार बुधवार, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद, चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश

मेष - आज के दिन आपको घर से निकलते ही किसी आकस्मिक दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप प्रत्येक कार्य को सावधानी के साथ करें। यदि रिस्क वाला कोई काम आज आप करने की सोच रहे हैं तो उसको भी फिलहाल स्थगित रखें।

शुभ अंक : 3, शुभ रंग : हरा

वृष- आज के दिन आपको किसी काम के नहीं बनने से मायूस होना पड़ सकता है। बच्चों के मामले में काफी कोशिशें करने के बावजूद नाममात्र की सफलता ही मिल पाएगी। धन लाभ की आशंका जरूर रहेगी लेकिन हाथ में आने वाला धन एक-दो दिन के लिए टल सकता है।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग : सफेद

मिथुन- कुछ सामान्य व्यवहार से ही आप अपने निराशा और अकेलेपन को दूर कर सकते हैं। यदि आप नौकरी या काम की तलाश में घूम रहे हैं तो दोपहर बाद आपको उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। किसी भी इंट्रव्यू में जाने से पहले अपने वरिष्ठ सदस्यों का आर्शीवाद लेने की अवश्य चेष्टा करें।

शुभ अंक : 5, शुभ रंग : लाल

सिंह- किसी पुराने मित्र या नजदीकी दोस्त के जरिए आपको अपने जीवन के अभियान में फिलहाल रुकावटें आ रही हैं। अभी फिलहाल व्यापार में जो दौर चल रहा है वह आपके लिए प्रतिकूल नहीं है। शत्रुओं और विरोधियों पर अंकुश रख सकते हैं।

शुभ अंक : 7, शुभ रंग : सफेद

कन्या- आज के दिन आपको अपने जनसम्पर्क और राजनैतिक दोस्तों का साथ मिलेगा। आपके उत्साह और प्रेरणा से कई लोगों को आगे बढऩे में मदद मिल सकती है। महिलाओं और युवा वर्ग के लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में अधिक सजग और सावधान रहना होगा। कोई भी व्यक्ति किसी न किसी बहाने आपका विरोध कर सकता है।

शुभ अंक : 8, शुभ रंग : लाल

तुला- आज के दिन आपको अपने शुभचिंतकों और सहकर्मियों से तालमेल बैठाने में दिक्कत आएगी। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आपकी तरह मेहनत नहीं करके दूसरे के काम में दखल अंदाजी करते हैं। लेकिन फिलहाल आपको इन सबसे निपटने में दिक्कत आएगी।

शुभ अंक : 9, शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक- आज के दिन आपको किसी नए कारोबार या कार्य क्षेत्र में अपना समय देने के लिए तैयार रहना होगा। हो सकता है इन कार्यों से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो जाए। यदि आप शुरूआती दौर में अपनी नौकरी कर रहे हैं या फिर ऐसे कामकाज को संभाल रहे हैं जिसका श्रेय अन्य अधिकारियों को चले जाता है इस कार्य में आपका गैर हाजिर रहना भी एक समस्या बन गई है।

शुभ अंक : 1, शुभ रंग : लाल

धनु- यदि आप राजनीति या समाजसेवा में तल्लीन रहते हैं तो यह एक अच्छी बात हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य इस समय आपके विरुद्ध चल सकते हैं, उन सबको साथ लेकर चलना भी आपके लिए मजबूरी हो सकती है। आखिर जो काम आप करने जा रहे हैं उसका सीधा असर आपके परिजनों और घर के मेंबरों पर होगा।

शुभ अंक : 5, शुभ रंग : लाल

मकर- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ हेक्टिक रहेगा। लोग अलग-अलग तरह से आपके व्यक्तित्व पर अंगुली उठा सकते हैं। कोई ऐसा काम भी बन ही जाएगा जिससे आपकी आर्थिक समस्या हल होती हुई नजर आएगी। बौद्धिक क्षेत्र या लिखने पढऩे के काम को बाकी समय में पूरा कर लें।

शुभ अंक : 9, शुभ रंग : पीला

कुंभ- किसी अतिआवश्यक पूर्व नियोजित काम या कार्यक्रम में आपको शामिल होना बहुत जरूरी है। यदि आप सच्ची लगन से आज के दिन कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। इसके अलावा कोई ऐसा समाचार और संदेश भी आपको मिल सकता है जिसके कारण तत्काल ही खुशी का वातावरण बनेगा।

शुभ अंक : 2, शुभ रंग : सफेद

मीन- आज आपके पारिवारिक और शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ बेहतर स्थिति पैदा होगी। किसी शुभ कार्य में आपका शामिल होना जरूरी होगा। दोपहर के उपरांत जो भी महत्वपूर्ण काम आप करना चाहेंगे उसके बन जाने में देर नहीं लगेगी। लोग चाहे आपकी कितनी ही आलोचना करें आपको इन सब बातों पर अपना अमूल्य समय नहीं गंवाना।

शुभ अंक : 4, शुभ रंग : सफेद

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004

Copyright @ 2019.