(12/07/2015) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
रविवार 12.07.2015 आपकी किस्मत के सितारे आज का पंचांग 12 जुलाई, तिथि 11, वार रवि, नक्षत्र कृतिका, चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश

मेष: आज आप काफी चर्चित पर्सनेलिटी के तौर पर सबके सामने आएंगे। आज आपको अपने काम को पूरा करने में किसी ठोस सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपका अपना आत्मविश्वास अकेले ही इतना सबल होगा कि आप एक ही झटके में सफलता के द्वार पर खड़े होंगे।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: लाल


वृष: आज आप काफी उत्साही महसूस करेंगे। व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग हैं. अत्यधिक भावुकतावश भावनात्मक शोषण की आशंका है। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सफेद


मिथुन: कुछ नया करने से बचिए और परेशानियों को खुद खत्म होने दें। भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु अभिमान न आने दें. इस समय किसी पेचीदा और लंबे खिंचने वाले मामले में जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा।

शुभ अंक: 3 शुभ रंग: हरा


कर्क: अपने करीबी लोगों का खास ख्याल रखें। भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं. अपने अंदर नयी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। कार्यक्षेत्र में मिल रहे नये अवसरों का लाभ उठाएं। इस समय आपको अपने शिक्षण और प्रशिक्षण पर अधिक जोर देना चाहिए।

शुभ अंक: 8 शुभ रंग: सफेद


सिंह: आज आपका ध्यान आध्यात्म की तरफ रहेगा। गाड़ी चलाते समय पूरी सावधानी बरतें. घर में परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलता रहेगा. अगर कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो समय अच्छा है. शाम के वक्त कोई शुभ समाचार मिल सकता है. संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी।

शुभ अंक: 4 शुभ रंग: लाल


कन्या: आज आप काफी धार्मिक रहेंगे और यह आपके लिए अच्छी बात भी है। आज का दिन आपको अपने सरकारी या गैरसरकारी कामकाज को पूरा करने में लगा देना चाहिए. यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको कुछ इधर-उधर के ख्याल विचलित कर सकते हैं।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: सफेद


तुला: आज आपके सितारे बिलकुल आपके मुताबिक चलेंगे। प्यार के मामले से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं. कुछ नए प्रोजेक्टस का फायदा हो सकता है. फाइनैंशल स्टेटस मजबूत होगा और कोई तोहफा मिलेगा.

शुभ अंक: 1 शुभ रंग: नीला


वृश्चिक: यह समय खुद पर ध्यान देने का है। शनि की साढ़ेसती चल रही है। निराशा छोड़ समस्याओं के बिकल्प पर मन को केंद्रित करें. आज आप अपना पूरा दिन आराम करने में बिताएं तो कोई हर्ज नहीं. खुद पर किसी भी तरह का शारीरिक या मानसिक बोझ न डालें.

शुभ अंक:7 शुभ रंग: लाल

धनु: आज खुद को आगे बढाने के लिए प्रयास करें। दूसरों को हानि पहुंचाने का निर्णय बदल दें क्योंकि अंत में आपको ही नुकसान झेलना पड़ेगा। पारिवारिक अथवा निजी जरूरतों में व्यय का योग है। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु कार्य को समय से पूर्ण करें।

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पीला


मकर: आपका कॅरियर अब सही दिशा में आगे जा रहा है. आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। अपने सीनियर का सहयोग और भरोसा अर्जित कर सकेंगे। निकट संबंधियों का भावनात्मक सहयोग मिलेगा. आय-व्यय में संतुलन बनायें. जरूरी कार्य पूर्ण करें।

शुभ अंक: 5 शुभ रंग: काला


कुंभ: नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बनें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं प्रबल होंगी. बिजनस में जोखिम उठाने का नतीजा आज लाभकारी ही होगा। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करके हल किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप सब कुछ पा सकते हैं।

शुभ अंक: 3 शुभ रंग: बैंगनी


मीन: ग्रहों की चाल की वजह से आप खुद को कम पावरफूल महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रहें यह सिर्फ कुछ समय की बात है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो अच्छा ही रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। आलस्य त्यागें।

 शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पर्पल

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-00013, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004

Copyright @ 2019.