(16/10/2012) 
MCD का विशेष सफाई अभियान
दिल्ली में डेंगू की रोकथाम के लिए MCD ने चलाया सफाई का विशेष अभियान , इस अभियान की शुरुआत की गयी दिल्ली के मध्य , पहाड़ गंज से ....

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते खतरे के मद्देनजर नार्थ एम्.सी.डी की मेयर ने पहाड़ गंज में भी सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है, आज सुबह मेयर मीरा अग्रवाल उत्तरी नगर निगम के आला अफसरों के साथ पहाडगंज पहुँचीं, नगर निगम के सदर पहाड़ गंज के चेयरमैन वीरेंद्र बब्बर ने अपने हाथों से इस सफाई अभियान की शुरुआत की, इस मौके पर भाजपा , नोर्थ दिल्ली एम् सी डी , स्टैंडइंग कमेटी के चेयरमेन योगेंदर चंदेलिया , सदन के नेता महेंदर नागपाल , एम् सी डी कमिश्नर , डिप्टी कमिश्नर एस पी ज़ोन कुलदीप यादव , पहाडगंज मंडल के अध्यक्ष गिरधारी लाल के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे, पहाड़ गंज में अब साफ़ सफाई पर काफी ध्यान दिया जा रहा है, मेयर ने यहाँ की पहाडगंज इलाके में सफाई व्यवस्था की तारीफ की और लोगों से अपील की कि डेंगू से बचने के लिए पूरा अहतियात रखें और मच्छरों को पनपने न दें.........

मणि आर्य , संवाददाता, दिल्ली 

Copyright @ 2019.