(24/10/2012) 
कुल्लू दशहरा का शुभारम्भ
राज्यपाल उर्मिला सिंह ने आज सायं कुल्लू के कला केन्द्र में पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का शुभाम्भ किया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की अलग पहचान है। देश भर मंे दशहरा उत्सव जब सम्पन्न हो जाता है तब कुल्लू में यह आरम्भ होता है। इस उत्सव में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय देवी-देवता भगवान रघुनाथ जी के अभिवादन के लिए एकत्रित होते हैं, जिसके कारण यह बहुत विशेष बन जाता है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा ने बदलते दौर मे भी अपने प्राचीन वैभव को बनाये रखा है।
राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर यहां मनाए जाने वाले मेलों व त्यौहारों के माध्यम से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होती है।
उन्होंने विभिन्न विभागों व तथा निजी संस्थानों द्वारा स्थापित प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया।
उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष डा. अमनदीप गर्ग ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इससे पूर्व, राज्यपाल ने ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ जी के कैम्प में पूजा-अर्चना की।
Copyright @ 2019.