(04/11/2012) 
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमंडल नें सीएम से भेंट की...
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से गुरूवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौपा। मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से गुरूवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौपा। मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पर्वतीय क्षेत्रो में विकास को गति मिले, इसी सोच के साथ गैरसैण में कैबिनेट बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हम सभी की भावनाओं के सम्मान से बंधे है। गैरसैण में आयोजित की जा रही कैबिनेट बैठक को राजनीति का प्रश्न नही बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिये सभी के सुझावों का स्वागत है। मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के हित में जो शासनादेश जारी किये गये है, उनका पालन सुनिश्चित किये जाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। राज्य सरकार सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये प्रयास कर रही है। विधिक कारणों से मुजफ्फरनगर कांड के मुकद्मों की पैरवी में सरकार पार्टी नही बन सकती। लेकिन सरकार कानूनी मदद और वकील आदि की व्यवस्था कर सकती है।

? ? ? ? मुख्यमंत्री श्री बहुगुणा ने कहा कि गैरसैण में पर्वतीय क्षेत्र के विकास से जुडे विषयों पर निर्णय लिया जायेगा। इससे पर्वतीय क्षेत्र और विशेषकर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के के पदाधिकारियों ने आन्दोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गैरसैण में आयोजित की जाने वाली कैबिनेट बैठक का निर्णय सराहनीय है। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य सरकार से उनकी विभिन्न मांगों पर शीघ्र ही सकारात्मक कार्यवाही करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व अध्यक्षध् पूर्व विधायक उ0 संयुक्त संघर्ष समिति रणजीत सिंह वर्मा, सलाहकार उत्तराखण्ड रा0आ0मंच रविन्द्र जुगरान, अध्यक्ष उत्तराखण्ड रा0आ0मंच जगमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष उत्तराखण्ड रा0आ0मंच देहरादून प्रदीप कुकरेती सहित अन्य आन्दोलनकारी उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.