(15/11/2012) 
विश्व के आदि शिल्पकार थे भगवान विश्वकर्मा
नई दिल्ली, 14 नवम्बर। फेडरेशन आफ संजय गांधी नगर ट्रांस्पोर्टर्स ने आज संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अखिल ब्रह्मांड के शिल्पी विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

इस अवसर समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदि वास्तु शिल्पी  और वास्तुकार विश्वकर्मा जी की जयंनई ती भारत में वास्तुकला की याद में युगों से मनाई जाती है। जब परमात्मा ने एक से अनेक होने की इच्छा व्यक्त की तभी अखिल ब्रह्मांड की रचना का दायित्व विश्वकर्मा जी पर सौंपा गया। हम अपने नेत्रों से जो कुछ भी देखते हैं उसके रचयिता विश्वकर्मा जी ही हैं।

विश्वकर्मा जी ने ही देवलोक सहित सभी लोकों की रचना की। उन्होंने अस्त्र-?शस्त्र भी बनाए। स्वर्ग की भी रचना उन्होंने की। भगवान विश्वकर्मा ने त्रेतायुग में रावण की सोने की लंका बनाई। द्वापर में द्वारका की रचना की। महाभारत काल में उन्होंने हस्तिनापुर बसाया। वे वास्तु, कला, चित्रकारी, हस्तशिल्प  और फैशन  के उद्गमकर्ता माने जाते हैं। उनके चार हाथ हैं। एक हाथ में पानी से भरा पात्र, दूसरे में वेद, तीसरे हाथ में वास्तु में उपयोग की जाने वाली रस्सी और चैथे हाथ में औजार हैं। विश्वकर्मा पूजा भारत तथा विश्व  के वे सभी लोग मनाते हैं जिनके यहां यांत्रिकी या औजारों का कारोबार होता है। उनकी पूजा से समाज तथा परिवार में समृद्धि बरसती है।

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज के ही दिन यमराज के लेखाकार भगवान चित्रगुप्त की भी समाज में पूजा की जाती है। कलम के ?शब्द शिल्पकार  आज के दिन कलम पूजा करते हैं। जो लोग लेखन पत्रकारिता कविता आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं, वे आज के दिन कलम का उपयोग नहीं करते हैं। आज के ही दिन लाखों हिन्दू परिवारों ने छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है। इसी दिन लोग नानाप्रकार के व्यंजन बनाकर उसे अपने इस्टमित्रों, परिवारजनों और समाज के गरीब तबके में वितरित करते हैं।

इस मौके पर भाजपा दिल्ली प्रदेश  सिख प्रकोष्ट  संयोजक कुलवंत सिंह बाठ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के ट्रांसपोर्टर्स की ज्वलंत समस्याओं से भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को अवगत कराया।  इस अवसर पर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

Copyright @ 2019.