(27/11/2015) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
27 नवंबर, तिथि 2, प्रविष्ठे 12, वार शुक्र, नक्षत्र मृग., चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 10ः30 से 12 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ) -विवाद से बचें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी।     
शुभ अंक: 7 , शुभ रंग: लाल।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-मेहनत अधिक रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल होंगे।     
शुभ अंक: 4 , शुभ रंग: भूरा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। शत्रु परास्त होंगे। जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।     
शुभ अंक: 2 , शुभ रंग: पीला।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-अस्वस्थता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। यात्रा होगी।     
शुभ अंक: 9 , शुभ रंग: बैंगनी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) -गृहस्थ सुख मिलेगा। अस्वस्थता व थकावट रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। चोरी आदि से हानि संभावित है।     
शुभ अंक: 7 , शुभ रंग: संतरी।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- विवाद से बचें, क्लेश होगा। अस्वस्थता रहेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेंगे।     
शुभ अंक: 4 , शुभ रंग: केसरिया।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-व्यर्थ खर्च होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न लें। प्रमोशन प्राप्ति संभव है। निवेश-यात्रा लाभदायक रहेंगे।     
शुभ अंक: 6 , शुभ रंग: भूरा।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-मनोमालिन्य रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है।     
शुभ अंक:  1, शुभ रंग: पीला।
धनू (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-रुके कार्यों में गति आएगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश मनोनुकूल रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।     
शुभ अंक:  5, शुभ रंग: केसरिया।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-शरीर शिथिल रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ होगा।     
शुभ अंक: 7 , शुभ रंग: सफेद।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-जीवनसाथी की चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है।     
शुभ अंक: 3 , शुभ रंग: नीला।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी।
शुभ अंक: 8 , शुभ रंग: गुलाबी।
Copyright @ 2019.