(04/02/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
04 फरवरी, तिथि 11, प्रविष्ठे 22, वार गुरू, नक्षत्र ज्येष्ठा., चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1ः30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-यात्रा से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे।

शुभ अंक- 9 , शुभ रंग - नारंगी ।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-अस्वस्थता रहेगी। विवादादि से क्लेश होगा। व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे। नेत्र पीड़ा संभव।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग -  सफेद।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्य होंगे। धनलाभ होगा। प्रेम-प्रसंग की ओर झुकाव रहेगा।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग - हरा ।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आंखों का ध्यान रखें। भयपूर्ण वातावरण बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग - सफेद ।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। भागदौड़ रहेगी।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - गुलाबी ।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-चिंता तथा तनाव रहेंगे। हानि से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेशादि लाभ देंगे।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग - पीला ।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। अस्वस्थता रहेंगे। विवाद न करें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग -  बैंगनी।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-भय, तनाव तथा चिंता का वातावरण रहेगा। धैर्य रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
शुभ अंक-8  , शुभ रंग - महरूम ।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-झंझटों से दूर रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। अचानक हानि संभव है। विवाद न करें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - भूरा ।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। परिश्रम का फल मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी मुंह की खाएंगे।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग - आसमानी ।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता रहेगी। चिंता, भय तथा तनाव बने रहेंगे।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग - नारंगी ।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-धनलाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। विवादादि से क्लेश होगा। भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग -पीला  ।

Copyright @ 2019.