(09/02/2016) 
6 दिन पहले सियाचिन में बर्फ में दबे जवानो में से जिन्दा मिला एक जवान
सियाचिन में छह दिन पूर्व हिमस्खलन में बर्फ में 25 फुट नीचे दबे जवानों में से एक सैनिक को सोमवार को जिंदा निकाला गया। हालांकि जवान की हालत गंभीर है।

उत्तरी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हुडा ने कहा, 'यह एक चमत्कार है। लांस नायक हनमन थापा को सैनिक अस्पताल में सुबह भर्ती कराया गया है। उसे बचाने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।'
उन्होंने आगे कहा, 'अब तक पांच शव बरामद हुए हैं जिनमें से चार की पहचान की जा चुकी है। बाकी जवानों का हमें अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।'
उन्होंने उम्मीद जताई कि कर्नाटक निवासी थापा की तरह ही अन्य जवान भी चमत्कारिक रूप से बच जाएंगे।
तील फरवरी को सियाचिन के उत्तरी ग्लेशियर में बर्फ की तूफान में 10 जवान दब गए थे। किसी के भी जिंदा बचे होने की उम्मीद नहीं थी।
जहां पर ये बर्फानी तूफान आया था वो जगह करीब 20 हजार फीट की ऊंचाई पर है। वहां का तापमान जीरो से 45 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है।
Copyright @ 2019.