(13/02/2016) 
सांसद महेश गिरी ने दिल्ली पुलिस से जे.एन.यू. में हुई भत्र्नात्मक घटना में संलिप्त संगठनों पर एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली सांसद महेश गिरी एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा, महेश गिरी ने आज उपायुक्त दिल्ली पुलिस (दक्षिण), हौजखास थाने में जे.एन.यू. घटना में संलिप्त संगठनों पर एफ.आई.दर्ज. करने की मांग की। महेश गिरी ने बताया कि यह घटना राष्ट्रविरोधी, समाजविरोधी और असवैघानिक है। इस घटना में जो भी संगठन संलिप्त थी अथवा जिस भी व्यक्ति विशेष ने इसमें अपनी भागीदारी दी, उन सभी पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जानी चाहिए।

उन्होने बताया कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हो इसके लिए जरूरी है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि इस तरह की घोर निन्दनीय घटनाएं दोहराई न जाए। इस पर कार्यवाही करने हेतु महेश गिरी ने माननीय गृहमंत्री, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री तथा दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखा है।
Copyright @ 2019.