(15/02/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
15 फरवरी, तिथि 8, प्रविष्ठे 3, वार चंद्र, नक्षत्र कृति , चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 7ः30 से 9 बजे तक।


मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-मेहनत और लगन से लाभ की प्राप्ति होती है। पेशेवरता पर जोर देने की जरूरत है। स्वयं पर भरोसा रखें।
शुभ अंक-4  , शुभ रंग- गुलाबी । 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-मित्रों साथ उत्साह बढ़ाएगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं। पूर्वाग्रह न रखें।
शुभ अंक-7  , शुभ रंग- सफेद । 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-सुख की चाहत रखें और उसमें सब की हिस्सेदारी का भी ध्यान रखें। स्वार्थपरता से कोई कार्य न करें। असहजता अनुभव कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग-  हरा। 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दुनिया से वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप अपने लिए चाहते है।
शुभ अंक-  9, शुभ रंग- नीला । 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-उपलब्धियों को करीबियों के संग साझा कर सकते हैं। घर परिवार में मंगलमय वातावरण बना रहेगा।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- लाल । 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-निसंकोच आगे बढ़ें. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगीं। भेंट मुलाकात में रुचि रहेगी। आत्मविश्वास से स्वयं को आगे रखेंगे।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग- काला । 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-चर्चाओं में बेहतर रहेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पत्राचार पर जोर दे सकते हैं।
शुभ अंक-3  , शुभ रंग- आसमानी । 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-सहज वातावरण में स्वयं को उत्साही और ऊर्जावान अनुभव करेंगे। नए लोगों से मिलना और मित्र बनाना भायेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग-  केसरिया। 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कामकाज में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुख संसाधन बढ़े हुए रहेंगे।
शुभ अंक-  8, शुभ रंग- पीला । 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-भाग्य पक्ष की प्रबलता का लाभ उठायें। आपको अनदेखा करना कठिन होगा। सक्रियता और समझ से सब प्रभवित रहेंगे।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग- भूरा । 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-दया भाव रखें। अपनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। अनुशासन पर जोर दें। गोपनीयता और गरिमा का खयाल रखें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग- बैंगनी । 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-निजी प्रयासों में बेहतर रहेंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। घनिष्ठ मित्रों से भेंट संभव। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग-  पीला। 
Copyright @ 2019.