(17/02/2016) 
केजरीवाल के ट्वीट पर बवाल : दो शिकायत दर्ज
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। केजरीवाल के ट्वीट खिलाफ एक बाद एक दो थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है जिनमे उनपर हिन्दू धर्म की भावना को ठेस पहुचने का आरोप लगाया गया है।

पहली शिकायत हिन्दू सेना  के अध्यक्ष विष्णु  गुप्ता ने मंदिर मार्ग थाना में दर्ज करायी है।  विष्णु  गुप्ता ने  शिकायत में कहा है  की  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट में जो कार्टून दिखाया गया है वो भगवान हनुमान जी की तरह है ऐसे में उनका ट्वीट हिन्दू धर्म  भावना को आहत करता है।
दूसरी शिकायत पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक थाना में उल्हाश पीआर नाम के शख्स ने दर्ज करायी है उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है की  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भगवन हनुमान जैसी अकिर्ती वाला ट्वीटर पोस्ट से हिन्दू धर्म को मानने वाले लोगो का अपमान हुआ है। उनका ये पोस्ट एक धर्म विशेष के लोगो को आक्रोशित करने वाला है।
बहरहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत  को  दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू है।  फ़िलहाल इनदोनो शिकायत पर किसी तरह का मुकदमा दर्ज नही किया गया है।
आप को बता दे की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को इंग्लिश न्यूज़ पेपर में छपा एक कार्टून ट्वीट किया था जिसमे दिखाया गया है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसारे पर हनुमान जैसी अकिर्ती पूछ में आग लगा कर काम कर रहा है।
Copyright @ 2019.