(18/02/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004 18 फरवरी, तिथि 11, प्रविष्ठे 6, वार गुरू, नक्षत्र आद्रा, चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1:30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग-सफेद  । 
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय सम्बन्ध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा। आलस्य का त्याग करें।   
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- आसमानी। 
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यो में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रियता भी अपेक्षित है अतरू सावधान रहें। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- हरा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है, अतरू धैर्य से काम लें। प्रणय सम्बन्धों को लेकर मन चिन्तित रहेगा।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- भूरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रह अनुकूल है।
शुभ अंक-  4, शुभ रंग- लाल ।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है। भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। आलस्य का त्याग करें।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- बैंगनी । 
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- नीला । 
 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन  असमर्थ होगा। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा।
शुभ अंक-7, शुभ रंग- गुलाबी । 
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नारंगी । 
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सम्बन्धों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यो द्वारा उसका प्रायश्चित भी करें. समय का सदुपयोग करें।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- संतरी ।

कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठायेंगे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा. प्रणय सम्बन्धों में मधुरता लायें।
शुभ अंक-  5, शुभ रंग- सुनहरा । 
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं को निखारनें का प्रयत्न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों को ग्रहों का लाभ प्राप्त होगा.
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग-पीला  ।
Copyright @ 2019.