(18/02/2016) 
रामदेव का राहुल गांधी पर हमला कहा, देशद्रोहियों का समर्थन करने वाला भी देशद्रोही
नई दिल्ली :देश भर में बहस का मुद्दा बन चुके जेएनयू विवाद में आज योग गुरु बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं, उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि देशद्रोहियों के साथ यारी भी गद्दारी के समान है। उन्होंने कहा कि देशद्रोह करना और देशद्रोह का समर्थन करने को कानूनन और अध्‍यात्मिक दृष्‍टि से अपराध माना गया है।

रामदेव ने साथ ही जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहना बहुत बचकाना है कि कुछ बाहर के छात्र के लोग वहां आ गए और देश विरोधी नारे लगाने लगे। अगर ऐसा था तो कन्हैया ने उन्हें रोका क्यों नहीं वो तो बहुत अच्छा वक्ता है। कन्हैया अब जो पत्र लिखकर बोल रहा है वो उस समय क्यों नहीं कहा। उसे कहना चाहिए था कि यहां कोई भी छात्र राष्ट्रविरोधी नारे नहीं लगा सकता। रामदेव ने कहा कि हमारी सभा में हजारों-लाखों लोग आते हैं लेकिन कभी किसी की ऐसी हिम्मत नहीं हुई।
बता दें कि 9 फरवरी को जेएनयू परिसर में देश विरोधी नारे लगाए थे जिसके बाद जेएनयू छात्रसंघ के अध्‍यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के बाद जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अब वह दो मार्च तक जेल में रहेगा।
Copyright @ 2019.