(19/02/2016) 
शुक्रवार :- आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004 19 फरवरी, तिथि 12, प्रविष्ठे 7, वार शुक्र, नक्षत्र पुनः, चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश राहु काल- सुबह 10:30 से 12 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-राजनैतिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। दूरस्थ स्थानों में व्यापारिक प्रसार की वार्ताओं पर अमल हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष को मात देने की क्षमता होगी। लंबी यात्रा के सुखद योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार है। उचित खान-पान के साथ ही नियमित व्यायाम का क्रम बनाएं रखें।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग-केसरिया  । 

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण होगी। अपनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। कार्य क्षेत्रों में दक्षता का लाभ होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। शत्रु पक्ष अचानक ही उलझाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- काला । 
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-कार्य व व्यावसायिक जीवन में प्रयासों का उत्तम लाभ होगा। पूंजी मामलों प्रगति के योग हैं। गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। संतान पक्ष को वैवाहिक सूत्रों में जोड़ने मे कामयाबी हासिल होगी। ननिहाल पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। सेहत संदर्भों मे उतार-चढ़ाव की आशंका है। बड़ी-पूंजी के संदर्भों में सावधानी अपेक्षित हैं।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- सफेद । 
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-उच्च शिक्षा, कला, अनुसंधान, प्रबंधन, तकनीक, गायन, नृत्य के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक पहलुओं के अंतिम निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आमदनी का स्तर उच्च करने में कामयाबी हासिल होगी। भू-वाहन मामलों में चिंताएं हो सकती हैं।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- आसमानी ।
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-राजकीय कार्यों में किस्मत साथ देगी। दूरस्थ क्षेत्रों में पहचान बनाने हेतु कारगर उपायों पर अमल हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण मामले में अंतिम निर्णय के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य हंसी-खुशी के पल होगे। निवेश व प्रेम संदर्भों में तनाव के आसार हैं। भ्रात पक्ष के मध्य विवादों की आशंका है। अनावश्यक उग्रता से बचें।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- लाल ।
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-उत्पादन व विक्रय, कला, प्रबंधन, व्याख्यान के सदर्भों में साख स्थापित होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। किसी उच्च पदस्थ अधिकारी के समक्ष भावी योजनाओं का खाका पेश हो सकता है। पत्नी व बच्चों के मध्य उग्रता से बचें। किसी निकट रिश्तों में सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित पहुओं का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग-  हरा। 
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-भू-जायदाद के मामलों में उत्तम लाभ होगा। निर्माण व सौंदर्य से संबंधित क्षेत्रों में साख स्थापित होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। पितृ पक्ष से धन लाभ होगा। माता-पिता को आपके कार्यों से प्रसन्नता होगी। विदेश व व्यापार के मामलों में इच्छित सफलता के योग हैं। विरोधी पक्ष पुराने विवादों को उकसाने की कोशिश कर सकते हैं।
शुभ अंक- 7, शुभ रंग- भूरा । 

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-गृहस्थ जीवन में खुशहाली होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग हैं। जीवन साथी के मध्य मधुरता के योग हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति अचानक ही तनाव दे सकता है। उग्रता से बचना होगा।
शुभ अंक-4, शुभ रंग- नारंगी । 
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में लाभ के योग हैं। दक्षता का उत्तम लाभ होगा। किसी ईष्ट मित्र के सहयोग से धर्म व वैवाहिक कार्य सम्पन्न होगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में कारोबार को विस्तृत करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- काला । 
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-आमदनी बढ़ाने के प्रयासों को उत्तम लाभ होगा। कार्य क्षमताओं का बढि़या फायदा होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मधुरता भरा होगा। धर्म कार्यों के आयोजन होगे। कन्या की शादी की रूकावटे समाप्त होगी, मनोनुकूल जीवन साथी प्राप्त होने के योग हैं। भूमि मामलों में विवादों की आशंका है।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- सफेद । 
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-कला, साहित्य, चिकित्सा, प्रबंधन, सैन्य के संदर्भों मे लाभ के योग हैं। सामाजिक जीवन में पहचान का दायरा उच्च होगा। धन मामलों में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित होगा। भ्रात पक्ष के मध्य अचानक ही कहासुनी हो सकती है। सूझबूझ का क्रम बनाएं रखें।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- बैंगनी । 
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-कार्य व व्यापार के विस्तार की बृहद योजना पर अमल हो सकता है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। पिता से धन लाभ होगा। पूंजी निवेश में इच्छित लाभ होगा। धर्म कार्यो के आयोजन होगे। स्वास्थ्य खिला हुआ रहे, अस्तु तामसिक आहारों से किनारा करें। प्रेम संबंधों में उग्रता से बचना होगा।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- गुलाबी ।
Copyright @ 2019.