(19/02/2016) 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबो के लिए घर बनने के लिए मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4076 करोड़ रुपए के निवेश से 7 राज्यों के 163 शहरों में गरीबों के लिए 81 हजार 757 घर बनाने को मंजूरी दी है। इसमें केंद्र सरकार 1226 करोड़ रुपए की मदद उपलब्ध कराएगी।

आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने यहां बताया कि, 7 राज्यों में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए शहरी क्षेत्रों में 81 हजार 757 मकान बनाने की मंजूरी दी है। इसमें कुल 4076 करोड़ रुपए का निवेश होगा। सरकार प्रत्येक मकान के लिए एक लाख 50 हजार रुपए उपलब्ध कराएगी। इसमें मदद में 1226 करोड़ रुपए तय किए गए हैं।
किस राजय मेंकितने माकन बनाये जायेंगे :-
राज्य                              मकानों की संख्या
पश्चिम बंगाल                     38 शहरों में 27 हजार 830
तेलंगाना                           45 शहरों में 22 हजार 817
बिहार                               40 शहरों में 13 हजार 315 
मिजोरम                          6 शहरों में 8922 
राजस्थान                         9 शहरों में 6052
झारखंड                           24 शहरों में 2337 
उत्तराखंड                          देहरादून में 484
इनमें 58 हजार 456 नए मकान निजी भूमि पर केंद्र और राज्य सरकारों की मदद से निजी रुप से बनाए जाएगें। इसके अलावा 23 हजार 301 मकानों का निर्माण राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराई गयी जमीन पर किया जाएगा।
इस मदद के साथ केद्र सरकार 13 राज्यों में आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए बने पांच लाख सात मकानों के लिए कुल 7519 करोड़ रुपए की मदद दे चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4041 शहरी बस्तियों में दो करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

प्रियंका भरद्वाज, समाचार वार्ता 
Copyright @ 2019.