(24/02/2016) 
उमर खालिद-अनिर्बान ने बीती रात पुलिस के सामने किया सरेंडर
बीते कई दिनों से देश में बहस का मुदा बने जे एन यु में देशद्रोह की नारेबाजी करने वाले मुख्य आरोपी उमर खालिद ने और अनिर्बान ने मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। मंगलवार रात दोनों जेएनयू कैंपस से बाहर निकले और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद उमर और अनिर्बान की गिरफ्तारी सुबह करीब 5 बजे हुई। दोनों का मेडिकल गिरफ्तारी के बाद ही कराया गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों को 9 फरवरी की मोबाइल फुटेज दिखाई गई। दोनों ने कहा कि इसमें छेड़छाड़ की गई है और इसमें हमारी आवाज नहीं है। उमर और अनिर्बान के सरेंडर करने के बाद उनसे पूछताछ की गई।
Copyright @ 2019.