(24/02/2016) 
भारत में हमलों की जरूरत नहीं है क्योंकि वहां के मुसलमानों की हालत काफी अच्छी है : अब्दुल अजीज
नई दिल्ली : भारत के मुसलमान अच्‍छी हालत का अंदाजा लगते हुए अब्दुल अजीज ऊर्फ गिद्दाह ने कहा की हिन्दुओं के मुल्क भारत में हसे हुए मुसलमानों की हालत बेहतर है हालाँकि अब्दुल अजीज एक जेहादी है जो सऊदी अरब की जेल से 10 साल की सजा काटकर अभी अभी रिहा हुआ है और उसने अपने आगे के प्लान के बारे में जानकारी सार्वजनिक करते हुए ने कहा की भारत में हमलों की जरूरत नहीं है क्योंकि वहां के मुसलमानों की हालत काफी अच्छी है।

गौरतलब है की कि अब्दुल अजीज उर्फ गिद्दाह एक दशक पहले आंध्र प्रदेश में ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोपी है। सऊदी अरब ने 10 साल की जेल काटने के बाद इस महीने की शुरुआत में उसे भारत भेज दिया गया। वहां वह देश की पूर्वी हिस्से में तेल प्रतिष्ठानों को उड़ाने की योजना सहित अन्‍य आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
वहीँ  2005 में अब्‍दुल को सऊदी अरब में गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान वह इराक से जेद्दाह जाकर अमेरिकी बलों से लड़ने की योजना बना रहा था। वह जुलाई 2005 में गल्फ एयरवेज फ्लाइट से ढाका से जेद्दा गया था। वहां जाकर एक पाकिस्तानी शकील के घर में रुका था। वह बोस्निया और चेचेन्या के सीमावर्ती इलाकों में लड़ रहा था। अजीज अगली जिहादी कार्रवाई को लेकर जेद्दा निकलने की योजना पर काम कर रहा था, तभी उसे सऊदी सुरक्षा बलों ने हिरासत में ले लिया। उसे आठ साल जेल की सजा मिली लेकिन 10 सालों तक वह जेल में रहा, इसके लिए उसे सऊदी सरकार ने हर्जाना भी दिया। इसके बाद सऊदी अरब ने दो फरवरी को उसे भारत भेज दिया। अजीज को भारत के मुकाबले बोस्निया और चेचेन्या में जिहाद के लिए तैयार किया गया था। 1997 में अजीज को उसके हैंडलर मोहम्मद इस्माइल और पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव सलीम जुनैद भारत में जिहाद के लिए तैयार कर रहे थे।
देवेन्द्र कुमार समाचारवार्ता
Copyright @ 2019.