(24/02/2016) 
नेपाल से लापता हुए विमान का मलबा मिला, सभी 23 यात्रियों की मौत
बुधवार को नेपाल में 23 यात्रियों को लेकर उड़ा एक विमान क्रैश हो गया। बताया जा रहा है की उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया था। तारा एयरलाइंस का ट्विन ओटर विमान पोखरा से जोमसोम जा रहा था।

विमान मयाग्‍दी के रुपसे के पास गिरा।  यह फ्लाइट 18 मिनट की थी।  इसमें तीन क्रू मेंबर व दो बच्चों समेत 23 लोग सवार थे। पोखरा एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार विमान सुबह 7.50 बजे उड़ा था। सुबह 8.50 बजे के बाद विमान से संपर्क नहीं हो पाया। नेपाल सेना के हैलीकॉप्‍टर को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा था। मामला सामने आने के बाद बचावकर्मी घटनास्‍थल की आेर रवाना हो गए।
नेपाल के पर्यटन मंत्री ने कहा है कि लापता विमान का मलबा मिला है। इसमें सवार सभी 23 यात्रियों की मौत हो गई है।
Copyright @ 2019.