(25/02/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
25 फरवरी, तिथि 3, प्रविष्ठे 13, वार गुरू, नक्षत्र उ.फा., चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश, राहु काल- दोपहर 1ः30 से 3 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आज भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्म उत्तम उपाय है। अचल संपत्ति के विषय में चर्चा को टालें।

शुभ अंक- 4 , शुभ रंग - गुलाबी ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-परिवार के सदस्यों विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है। वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे। गणेशजी की कृपा से आपका पूरा दिन आनंद में बीतेगा।
शुभ अंक-2  , शुभ रंग - हरा । 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-नौकरी व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ मुलाकात आपकी खुशी को बढ़ा देगी। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।
शुभ अंक-8  , शुभ रंग -नीला  ।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। पत्नी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आनंद का अनुभव करेगें।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - सफेद । 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है। आज आप काफी भावुक रहेगें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्त्री वर्ग से बचकर रहें। गलतफहमी ना होने दें वरना नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक-5  , शुभ रंग -लाल  । 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों और मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा। संतान के समाचार मिलेगें। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग - सुनहरा । 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारी आपके कार्य की सराहना करेगें। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। माता की तरफ से लाभ मिलेगा। सरकारी कार्यों में आज सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग -  पीला। 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - संतरी । 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज के लिए टाल दें। आज आप काफी व्यग्र और चिंतित रहेगें। पानी से दूर रहें। अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है।
शुभ अंक-3  , शुभ रंग -काला  ।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- दैनिक कार्यों के अलावा आप अपना समय मनोरंजन में बिताएंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगें। विपरीत लिंगीय मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा, । प्रबल धन लाभ का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। भागीदारी से लाभ होगा। 
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - नारंगी । 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-यश और कीर्ति मिलेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। नौकरी-धंधे की जगह सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेगें। खर्च बढ़ेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा।
शुभ अंक-8  , शुभ रंग - भूरा ।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। पेट दर्द की संभावना है। मन में भय रहेगा। मानसिक संतुलन बनाए रखें। प्रेमियों के प्रणय के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग -बैंगनी  । 

Copyright @ 2019.