(26/02/2016) 
कुली समाज को मिली एक नई पहचान
केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज 2016-17 का रेल बजट प्रस्तुत किया जिस में उन्होंने घोषणा की कुली' को अब से सहायक के नाम से जाना जाएगा।

कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने आनंद विहार बस अड्डे पर कुली विश्राम गृह का उद्घाटन किया था । गिरी ने अपने भाषण में कुलियों की समस्या का ज़िक्र करते हुए 
इस बात पर जोर कर दिया था कि वे विपरीत परिस्थितियों में यात्रियों की सहायता के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कुली यूनियन के लोगों से बात की तथा उन्हें बताया कि वे तत्काल ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर कुली की जगह एक नया नाम प्रस्तावित करने को कहेंगे।
उसी दिन महेश गिरी ने रेल मंत्री से मिलकर कुली समाज को एक नई पहचान देने का निवेदन किया।
आज के रेल बजट भाषण में सुरेश प्रभु ने कुली का नाम बदलकर सहायक करने की महत्वपूर्ण घोषणा की।
Copyright @ 2019.