(01/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004 01 मार्च, तिथि 7, प्रविष्ठे 18, वार मंगल, नक्षत्र अनु चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश राहु काल- दोपहर बाद 3 से 4:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रुप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग-  लाल।
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- नारंगी ।
 
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। 
शुभ अंक- 5, शुभ रंग-  हरा।
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद ।
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएंगे। कार्य-सफलता के योग हैं।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- केसरिया ।
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- पीला ।
 
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- बैंगनी  ।
 
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।
शुभ अंक-  6, शुभ रंग- भूरा  ।
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- हरा ।
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग- सुनहरा ।
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा।  फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।
शुभ अंक-7, शुभ रंग- नीला ।
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- पीला ।
Copyright @ 2019.