(01/03/2016) 
उमर खालिद और अनिर्बान की न्‍यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को कोर्ट ने दोनों की पुलिस रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दी थी। पुलिस ने दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद दोनों आरोपियों को एक सुरक्षित स्थान पर जज के समक्ष पेश किया था। आरोपी दोनों छात्रों ने 23 फरवरी की रात पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अगले दिन को कोर्ट में पेश कर सात दिन का रिमांड मांगा था लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया था। उसके बाद पुलिस ने दो-दो दिन का रिमांड लिया था।
इससे पहले सोमवार को कन्‍हैया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी जिस पर अदालत ने 2 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।
Copyright @ 2019.