(02/03/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 02 मार्च, तिथि 8, वार बुध, प्रविष्ठे 19, नक्षत्र ज्येष्ठा., चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश राहु काल- दोपहर 12 से 1:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। भाईयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। फिर भी मध्याहन के बाद आप की चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा। संवेदनशीलता में वृद्धि होगी। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- केसरिया ।
 
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याहन के बाद आपके व्यावहारिक निर्णयों में दुविधा बढ़ेगी। हाथ में आया अवसर गवां सकते हैं। हठीले व्यवहार के कारण अन्य लोगों के साथ घर्षण होने की संभावना है। भाई-बंधुओ के साथ संबंध में प्रेम और सहकार की भावना रहेगी।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- सफेद ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। परंतु मध्याहन के बाद आपमें कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला  ।
 
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- मध्याहन के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अकस्मात न हो इससे संभलिएगा।
शुभ अंक-  7, शुभ रंग-  आसमानी।
 
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी पल बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग- संतरी ।
 
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में ऊपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायिकों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- भूरा ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। मध्याहन के बाद दूर स्थित सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दोगुना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए भी आज के दिन उत्साह रहेगा। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग-आसमानी।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याहन के बाद आपको सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखें। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहारा देगी।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग- लाल ।
 
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-धन सम्बंधित लाभ होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। व्यापारीजनों के व्यापार में वृद्धि होगी। विदेश स्थित स्वजनों के शुभ समाचार मिलेंगे।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- बैंगनी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। बाहरी खान-पान से बचें। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों को आरोग्य में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- काला  ।
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगड़ने के कारण बाहरी खान-पान संभव हो तो टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरुचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे।
शुभ अंक-4, शुभ रंग- हरा ।
 
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)-सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है ऐसा गणेशजी कहते हैं। पिता से लाभ होगा।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- सफेद ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.